{"_id":"677a44f90b34a1173e095c13","slug":"up-abhinav-case-encounter-between-police-and-criminals-continued-for-several-km-even-after-bullet-hit-tire-2025-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Abhinav Case: यूपी में फिल्मी सीन... टायर में गोली लगने के बाद भी कई किमी दौड़ाई कार, आगे बदमाश- पीछे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Abhinav Case: यूपी में फिल्मी सीन... टायर में गोली लगने के बाद भी कई किमी दौड़ाई कार, आगे बदमाश- पीछे पुलिस
Sun, 05 Jan 2025 02:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:15 PM IST
सार
फिरौती की रकम वसूलने के बाद जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज को अपहरणकर्ताओं ने छोड़ा नहीं। कम लेकर बदमाशों ने कार दौड़ा दी और भागने लगे। पहले से अलर्ट एसटीएफ ने कार का पीछा किया तो उन्होंने पहले रामपुर रोड की ओर कार दौड़ाई। करीब पांच किलोमीटर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चली।
विज्ञापन
अभिनव को अगवा करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के आवास विकास कॉलोनी में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। कोहरे का फायदा उठाकर एक बदमाश गोलू ठाकुर फरार हो गया। एसटीएफ और पुलिस ने उसे पाकबड़ा क्षेत्र में घेरकर मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सुबह जब एसटीएफ की टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी तो आरोपियों ने बिजनौर की तरफ कार दौड़ा दी। टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार के टायर में गोली मार दी। इससे टायर फट गया। बावजूद आरोपी तेज रफ्तार में कार को लहराते हुए ले गए। नंदन स्वीट्स के पास कार रुकने पर बदमाशों को पकड़ा गया। विशाल की गर्दन पर गोली लगने से वह घायल हो गया।
अभिनव को अगवा करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
'रकम न देने पर हत्या करने की धमकी'
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने अभिनव के परिजनों से 20 लाख रुपये फिरौती मांगी थी लेकिन डील तीन लाख में तय हुई थी। अपहरणकर्ता मैनेजर के मोबाइल से कॉल कर उसके परिवार पर रकम की व्यवस्था करने के लिए दबाव बना रहे थे, रकम न देने पर हत्या करने की धमकी दे रहे थे। तय हुआ था कि मुरादाबाद में रोडवेज बस अड्डे पर अभिनव को छोड़ दिया जाएगा और वहीं रकम ले लेंगे। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे स्विफ्ट सवार बदमाश अपहरणकर्ता अभिनव को लेकर बस अड्डे के पास आ गए।

घायल अपहरणकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
पांच किलोमीटर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
मैनेजर के परिवार के एक सदस्य ने नोटों से भरा बैग कार सवार बदमाशों को दे दिया लेकिन रकम लेकर बदमाशों ने कार दौड़ा दी और भागने लगे। पहले से अलर्ट एसटीएफ ने कार का पीछा किया तो उन्होंने पहले रामपुर रोड की ओर कार दौड़ाई। खुद को घेरा देखकर बदमाशों ने किया तो कार मोड़ दिया और बिजनौर की ओर भागने लगे। करीब पांच किलोमीटर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चली।
मैनेजर के परिवार के एक सदस्य ने नोटों से भरा बैग कार सवार बदमाशों को दे दिया लेकिन रकम लेकर बदमाशों ने कार दौड़ा दी और भागने लगे। पहले से अलर्ट एसटीएफ ने कार का पीछा किया तो उन्होंने पहले रामपुर रोड की ओर कार दौड़ाई। खुद को घेरा देखकर बदमाशों ने किया तो कार मोड़ दिया और बिजनौर की ओर भागने लगे। करीब पांच किलोमीटर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल अपहरणकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विशाल कुमार की गर्दन में लगी गोली
एसटीएफ ने अपहरणकर्ता की कार के टायर में फायरिंग की। टायर में गोली लगने के बाद भी बदमाश नहीं रुके। उन्होंने कार आवास विकास कॉलोनी में मोड़ दी। यहां से बदमाश रास्ता भटक गए। इसी दौरान कार में पीछे बैठे विशाल कुमार की गर्दन में एक गोली लग गई। पुलिस ने कार से अभिनव को बरामद किया। इसी दौरान सुजल कुमार और करन बिष्ट को पीली कोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सुजल कुमार, करन बिष्ट ने बताया कि वह स्कूटी दोनों स्कूटी पर सवार थे जबकि कार में विशाल, गोलू ठाकुर, विक्की और गौरव सवार थे। फरार विक्की और गौरव भी अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।

पुलिस की गिरफ्त में अपहरणकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश ने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताया
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से बिहार के बेगूसराय निवासी अभिनव भारद्वाज जिओ फाइबर कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी तैनाती हाथरस में है। वह पत्नी स्वीटी भारद्वाज और बेटा अंश भारद्वाज के साथ हाथरस के नवल नगर में रहते हैं। एक जनवरी की दोपहर करीब एक बजे वह हाथरस के सिकंदराराऊ में नए साल की पार्टी में अपने दोस्तों के साथ गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। एक जनवरी की रात करीब नौ बजे अभिनव के नंबर से उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन किया गया और उनके अपहरण किए जाने की बात कही गई थी। बदमाश ने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताते हुए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। हाथरस और एसटीएफ उनकी तलाश में जुटी थी। अपहरणकर्ता ने रकम लेकर मुरादाबाद में बुलाया था।