फिरौती के लिए हाथरस से अगवा किए गए जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज को एसटीएफ ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। मुरादाबाद में शनिवार को 12 घंटे में अपहरणकर्ताओं से दो बार हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। इस मामले में अब तक एसटीएफ चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। अपहरणकर्ताओं से पूछताछ में इनके दो अन्य साथियों विक्की और गौरव के नाम सामने आए हैं, जो अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।
बदमाशों से एसटीएफ की मुरादाबाद में 12 घंटे के अंतराल में दो बार मुठभेड़ हुई। पहली मुठभेड़ शनिवार सुबह करीब पांच बजे शहर की आवास विकास कॉलोनी में एसएसपी बंगले के पास हुई। जिसमें गोली लगने से एक बदमाश विशाल घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी करन बिष्ट और सुजल कुमार को गिरफ्तार कर अभिनव को सकुशल बरामद कर लिया है।
2 of 11
घायल अपहरणकर्ता और छुड़ाए गए अभिनव
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी मुठभेड़ शाम करीब पांच बजे पाकबड़ा में हर्बल पार्क के पास हुई। चौथे अपहरणकर्ता बुलंदशहर निवासी गोलू ठाकुर को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से बिहार के बेगूसराय निवासी अभिनव भारद्वाज जिओ फाइबर कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी तैनाती हाथरस में है। वह पत्नी स्वीटी भारद्वाज और बेटा अंश भारद्वाज के साथ हाथरस के नवल नगर में रहते हैं।
3 of 11
मैनेजर अभिनव भारद्वाज
- फोटो : परिजन
बदमाश ने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताया
एक जनवरी की दोपहर करीब एक बजे वह हाथरस के सिकंदराराऊ में नए साल की पार्टी में अपने दोस्तों के साथ गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। एक जनवरी की रात करीब नौ बजे अभिनव के नंबर से उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन किया गया और उनके अपहरण किए जाने की बात कही गई थी। बदमाश ने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताते हुए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। हाथरस और एसटीएफ उनकी तलाश में जुटी थी। अपहरणकर्ता ने रकम लेकर मुरादाबाद में बुलाया था।
4 of 11
पुलिस की गिरफ्त में अपहरणकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने बदमाशों की कार को घेरा
पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य फिरौती की रकम लेकर मुरादाबाद पहुंचे। इनके पीछे एसटीएफ लगी थी। शनिवार की सुबह करीब बजे अपहरणकर्ता कार से अभिनव को लेकर आवास विकास कॉलोनी में एसएसपी बंगले के पास पहुंच गए। इसी दौरान एसटीएफ ने बदमाशों की कार को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश की गर्दन में लगी। तीन बदमाश कार उतरकर भाग निकले। गोली लगने से घायल बदमाश विशाल अल्मोड़ा जिले के धारानौला थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव का रहने वाला है।
5 of 11
घायल अपहरणकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हर्बल पार्क के पास घेरा
इसी कार में पुलिस अभिनव भी मिल गए। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अपहरणकर्ताओं के दो अन्य साथियों उत्तराखंड के अल्मोड़ा कोतवाली के कनेली निवासी सुजल कुमार और अल्मोड़ा के मालगांव धारानोला निवासी करण बिष्ट को पीलीकोठी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया, जो स्कूटी पर सवार थे। एसपी सिटी ने बताया कि कार से भागने वाले बदमाशों से एक गोलू ठाकुर को पुलिस ने शनिवार शाम करीब पांच बजे पाकबड़ा क्षेत्र में हर्बल पार्क के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने फायरिंग की। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक वह बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के सहार का निवासी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी विक्की और गौरव फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।