फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब चोर बोला: इतने पैसे मिलते तो मसूरी घूमने चले जाते...हम पूरी ईमानदारी से करते हैं चोरी, दुकानदार झूठ बोल रहा

Thu, 08 Sep 2022 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Sep 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
thieves says theft was done with complete honesty, did not even touch any goods
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बांबे अटैची के शोरूम और बुधबाजार चौकी के सामने इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, मीडिया के सामने पेश किए जाने वाले आरोपी अक्सर खुद को बेगुनाह बताते हैं, लेकिन बुधवार को आरोपी बब्बन और विकास उर्फ जबर सिंह ने दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल करते हुए सभी को हैरान कर दिया। चोर बोले हम पूरी ईमानदारी के साथ चोरी करते हैं। दुकान में पैसे के अलावा किसी सामान को हाथ तक नहीं लगाते। दुकानदार ने अस्सी हजार रुपये गलत बताए हैं। पंद्रह हजार रुपये ही मिले थे। अगर इतनी रकम मिल जाती तो हम मसूरी की सैर करने चले जाते। 
thieves says theft was done with complete honesty, did not even touch any goods
फाइल फोटो - फोटो : पिक्साबे
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में 31 अगस्त को बांबे अटैची के शोरूम के ताले तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी चोरी की थी। इससे 17 अगस्त को बुधबाजार चौकी के सामने इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता ने एक लाख 70 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
thieves says theft was done with complete honesty, did not even touch any goods
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दोनों घटनाओं को एक ही अंदाज में अंजाम दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर कटघर के गोविंद नगर देहरी गांव निवासी विकास राज उर्फ जबर सिंह और मैनाठेर के नूरपुर निवासी बब्बन गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
thieves says theft was done with complete honesty, did not even touch any goods
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों से 16800 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में बताया कि वह ई रिक्शा से ऐसी दुकानों की रेकी करते हैं। जिन दुकानों के शटर में सेंटर लॉक नहीं होता है। उन्हें टारगेट बना लेते हैं। 

 
विज्ञापन
thieves says theft was done with complete honesty, did not even touch any goods
फाइल फोटो - फोटो : social media
एएसपी सागर जैन ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मात्र पांच सेकेंड में शटर का ताला तोड़ देता है। बुधवार शाम दोनों चोरों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed