फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मनाक: भाभी ने परिवार को बदनाम करने के लिए दोस्त संग रची खौफनाक साजिश, शर्म की वजह से ननद ने दी जान और...

Thu, 08 Sep 2022 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Sep 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
Sexual harasmanet victim committed suicide after getting fed up with sister-in-law taunts In Moradabad,
moradabad suicide - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के सोनकपुर थानाक्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़ित छात्रा (17) की भाभी ने परिवार को बदनाम करने की साजिश रची थी। उसने ही आरोपी वसीम और उसके दोस्त फहीम के बीच फोन पर चल रही बातचीत वीडियो कांफ्रेंसिंग पर रहकर रिकॉर्ड की थी। इसके बाद महिला ने अपने रिश्ते के देवर को ऑडियो व्हाट्सएप किया था। इस ऑडियो को हथियार बनाकर भाभी ताने दिए तो छात्रा ने जान दे दी थी। पुलिस ने भाभी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने 17 वर्षीय छात्रा नर्सिंग कर रही थी। बारह दिन पहले वह गोबर डालने तालाब के पास गई थी। वहां आरोपी कारपेंटर वसीम मिल गया और उसने छात्रा से दुष्कर्म किया था।आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी कि अगर उसने इसकी जानकारी किसी को दी तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसी डर में छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया और घर में शांत रहने लगी थी। 
Sexual harasmanet victim committed suicide after getting fed up with sister-in-law taunts In Moradabad,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
मित्र के साथ मिलकर भाभी रची परिवार को बदनाम करने की साजिश 
छात्रा की भाभी एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। उसके पति ने नौकरी छुड़वा दी थी। इसके बाद व नर्सिंग करने की जिद करने लगी थी। पुलिस का दावा है कि परिवार के लोगों को बहू पर शक था कि बाहर जाकर अन्य लोगों से बात करती है। जिस कारण उस पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी थीं। इससे नाराज होकर उसने अपने पति की बहन को बदनाम करने की साजिश रची। 
 
Sexual harasmanet victim committed suicide after getting fed up with sister-in-law taunts In Moradabad,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
उसे भनक लग गई थी कि वसीम ने उसकी ननद के साथ दुष्कर्म किया है। पूरे सबूतों के साथ पति के सामने पेश करना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने मित्र फहीम को राजी किया कि वो वसीम से फोन पर बातचीत करे। मुझे भी वीडियो कांफ्रेंसिंग पर रखे। वह खुद सुनना चाहती है। दोनों के बीच हुई बातचीत को भाभी ने रिकॉर्ड किया था। जिससे अपने रिश्ते के देवर जहीर को भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sexual harasmanet victim committed suicide after getting fed up with sister-in-law taunts In Moradabad,
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तीन अगस्त को फंदे पर लटक गई थी छात्रा 
वीडियो वायरल होने और तानों से तंग आकर छात्रा मकान के पिछले हिस्से के बरामदे में दुपट्टा को फंदा बनाकर झूल गई थी। परिजन जिंदगी की आस में उसे निजी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने से मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड भी तैयार की गई थी। जिससे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। 
विज्ञापन
Sexual harasmanet victim committed suicide after getting fed up with sister-in-law taunts In Moradabad,
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
पहले भी दो बार छात्रा को बदनाम कर चुकी थी भाभी 
पुलिस की जांच पड़ताल और परिवार से पूछताछ में सामने आया है कि भाभी ने दो बार पहले भी छात्रा को बदनाम करने की साजिश रची थी। एक बार उसने अपने रिश्ते के भाई से छात्रा के संबंध होने की बात कहकर ताने दिए थे। तब पति ने महिला की पिटाई की थी। इसके बाद एक अन्य युवक के साथ भी छात्रा को बदनाम करने की कोशिश की गई थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed