फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैग...टिफन-पानी की बोतलें: खून से लथपथ बच्चे, पास पड़ा बच्ची का शव; हादसे के बाद सामने आई हृदय विदारक तस्वीरें

Fri, 18 Jul 2025 01:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Jul 2025 01:50 PM IST
सार

अमरोहा में सड़क हादसा हुआ है। स्कूल वैन और पिकअप की टक्कर हुई है। हादसे में शिक्षिका और एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि हादसे में 13 बच्चे समेत दो स्टाफ के लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Student and Teacher died in a school van accident on Gajraula road in Amroha See photos
हादसे के बाद माैके पर बिखरी पानी की बोतलें। दहशत में बच्चे - फोटो : संवाद

सड़क किनारे टूटी पानी की बोतलें... लुड़की पड़ी हैं। पास ही छिटके एक छोटे बैग से टिफन बाहर गिर चुका है... उसका ढक्कन खुला हुआ है। उसमें रखी रोटी-सब्जी बिखरी पड़ी थी। कुछ मीटर दूर स्कूल की वर्दी में लथपथ बच्चा जमीन पर लेटा है। उसके सिर से खून बह रहा है, पर वो बार-बार बोल रहा है मैम कहां हैं? सुबह-सुबह हंसते-खिलखिलाते बच्चों से भरी स्कूल वैन अब बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। 



यूपी के अमरोहा जिले में हसनपुर गजरौला मार्ग पर शुक्रवार की सुबह स्कूली वैन की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूली वैन में सवार हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अनाया(6) पुत्री सत्यप्रकाश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिक्षिका निशा(30) की उपचार के दौरान अमरोहा में मौत हो गई। 

Student and Teacher died in a school van accident on Gajraula road in Amroha See photos
स्कूल वैन हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे डीएम और एसपी - फोटो : संवाद

हादसे में 13 बच्चे समेत दो स्टाफ के लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। जिसमें से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत और एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

Student and Teacher died in a school van accident on Gajraula road in Amroha See photos
स्कूल वैन हादसे में घायल छात्र - फोटो : संवाद

मनौटा पुल के पास हुए इस हादसे ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। एक मासूम बच्ची अनाया की जान चली गई और शिक्षिका निशा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। वहां की तस्वीर देख अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Student and Teacher died in a school van accident on Gajraula road in Amroha See photos
स्कूल वैन हादसे में घायल - फोटो : संवाद

सड़क पर बच्चों के टिफन, बैग और पानी की बोतलें बिखर गए थे। किसी के टिफन से सब्जी बिखर गई तो किसी की पानी की बोतल लुड़कती हुई पुल के किनारे पहुंच गई। कुछ बच्चे सहमे हुए जमीन पर बैठे थे, तो कुछ खून से लथपथ साथियों को देखकर फफक-फफककर रोने लगे। मनौटा पुल के पास यह हृदय विदारक दृश्य था।

UP: अमरोहा में बड़ा हादसा... पिकअप से टकराई स्कूली वैन, शिक्षिका और छात्रा की मौत; 14 बच्चे घायल

विज्ञापन
Student and Teacher died in a school van accident on Gajraula road in Amroha See photos
हसनपुर में स्कूल की वैन हादसे के माैके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद

तेज रफ्तार पिकअप ने मारी वैन को जोरदार टक्कर
हादसा सुबह करीब 7:20 बजे हुआ। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सहसोली की स्कूली वैन हसनपुर से रोजाना की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। मनौटा पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed