Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Senior IAS officer to work under a junior in the Municipal Corporation

Moradabad News: नगर निगम में जूनियर के अधीन काम करेंगी सीनियर आईएएस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Senior IAS officer to work under a junior in the Municipal Corporation
- 2016 बैच की आईएएस मंजूलता की अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनाती चर्चाओं में
विज्ञापन

- नगर निगम मुरादाबाद के मौजूदा नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक 2018 बैच के आईएएस
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। आगरा की अपर आयुक्त रहीं आईएएस मंजूलता की मुरादाबाद नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तबादला इन दिनों चर्चाओं में है। आगरा मंडल में अपर आयुक्त रहीं आईएएस मंजूलता को मुरादाबाद नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। खास बात यह है कि उनकी आईएएस वरिष्ठता मौजूदा नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक से अधिक बताई जा रही है। ऐसे में नगर निगम में पहली बार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को कनिष्ठ आईएएस नगर आयुक्त के अधीन काम करना पड़ सकता है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा बहुत देखने को मिलता है जब कोई सीनियर आईएएस जूनियर के अधीन में काम करे।
शुक्रवार की रात शासन स्तर से 38 आईएएस के तबादलों की सूची जारी की गई। इसमें मुरादाबाद नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात आईएएस अतुल कुमार का भी नाम शामिल हैं। उन्हें अपर आयुक्त बरेली मंडल बनाया गया है। उनकी जगह आईएएस मंजूलता की तैनाती नगर निगम में की गई है। उन्हें अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। उनकी यह तैनाती मुरादाबाद से लखनऊ तक प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा में बनी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंजूलता पीसीएस से पदोन्नति पाकर आईएएस बनीं हैं। वह 2016 बैच की आईएएस हैं। वह अपर आयुक्त आगरा मंडल के पद पर तैनात थीं। पीसीएस के तौर पर कई जिलों में उन्होंने जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। दूसरी ओर मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक 2018 बैच के आईएएस हैं। 22 सितंबर को उनकी तैनाती मुरादाबाद नगर आयुक्त के पद पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वह यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात थे। ऐसे में नगर निगम में जूनियर आईएएस के अधीन सीनियर आईएएस को काम करना पड़ेगा। अधिकारियों के बीच इसी बात की चर्चा ज्यादा हो रही है। हालांकि कुछ अधिकारी इसे टाइपिंग गलती मान रहे हैं। नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है।

00
अधिकारियों की तैनाती और तबादले शासन स्तर से होते हैं। ऐसे में इस बारे में कुछ कहना उचित नहीं है। - अनुनय झा, डीएम
000
अतुल कुमार इस साल सितंबर में बने आईएएस
मुरादाबाद। मुरादाबाद नगर में तैनात रहे अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार पीसीएस से आईएएस बने हैं। इस साल 21 सितंबर आईएएस बन गए। आईएएस बनने के बाद वह करीब दो महीने नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed