Mahak Pari Confession News: संभल के गांव शहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह वीडियो से 20 से 25 हजार रुपये कमा लेती हैं। उनके चार लाख फालोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से पहले चांदी का वर्क तैयार करने का काम करती थीं।
पिता अभी भी परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि कंटेंट मर्यादित होता तो गांव का नाम रोशन होता लेकिन अब गांव का नाम खराब हुआ है। इसके चलते ही लोगों में रोष रहता है। गांव के लोगों ने कहा कि इसी तरह की युवती अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत जोया निवासी हिना है जिसने अपने परिजनों का नाम खराब किया है।
2 of 14
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य
- फोटो : संवाद
चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स
ग्रामीणों ने बताया कि मेहरूल निशा उर्फ परी और महक अपने दो भाइयों से बड़ी हैं। परिवार में मां और पिता हैं जो काफी समय से चांदी का वर्क बनाने का काम करते हैं। साथ ही परचून की दुकान भी चलाते हैं। दरअसल दोनों बहनों ने मिलकर मई 2024 में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। पहले नाम कुछ और दिया गया था। इसके बाद फिर दो बार नाम बदला गया। बाद में महक-परी143 नाम आईडी को दिया गया। शुरुआत में कम फॉलोवर्स थे लेकिन जब कंटेंट को अश्लील और अमर्यादित किया तो फॉलोवर्स बढ़ते चले गए। ये दोनों अश्लील इशारे, गंदी गाली वाले वीडियो अपलोड करतीं थीं। वर्तमान में चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं।
3 of 14
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य
- फोटो : संवाद
अशोभनीय कमेंट करते हैं लोग, समाज को लज्जित करने की कहते हैं बात
पुलिस ने तीनों युवतियों व युवक से चार मोबाइल को बरामद किया है। इन मोबाइल की छानबीन करने के दौरान वीडियो पर आए कमेंट पर हजारों लोगों ने अशोभनीय कमेंट किए थे। इसमें ज्यादातर लोगों ने कंटेंट बेहद खराब होने की बात लिखी थीं। महिलाओं के अपमानित करने का भी हवाला दिया था। पुलिस को छानबीन के दौरान काफी वीडियो मिले सभी का कंटेंट अश्लील या आपत्तिजनक ही मिला।
4 of 14
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य
- फोटो : संवाद
अश्लील रील बनाकर पोस्ट करने वाली तीन युवतियां और एक युवक गिरफ्तार
संभल के असमोली थाना पुलिस ने गांव शहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक व साथी अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत जोया निवासी हिना व गांव भवालपुर निवासी जर्रार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी युवतियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने रुपये कमाने और सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए अमर्यादित कंटेंट चुना था।
5 of 14
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य
- फोटो : संवाद
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।एसपी ने बताया कि महक परी के नाम से आईडी बनाई गई थी। इस आईडी से यह दोनों बहनें अपने दो साथियों के साथ मिलकर अश्लील रील्स बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर कर रही थीं। रविवार को असमोली थाने की मंसूरपुर माफी पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहित चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में गिरफ्तारी की गई है।