फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में बारिश का कहर: रामपुर-संभल व मुरादाबाद में स्कूल बंद, मंडल में सिपाही समेत पांच की मौत, अलर्ट जारी

Tue, 02 Sep 2025 11:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:46 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में बारिश से हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन
Schools closed in Rampur-Sambhal and Moradabad, five including a constable killed in the division, alert issue
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी

मुरादाबाद मंडल में लगातार हो रही बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। अलग-अलग हादसों में सिपाही समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में तीन किशोर और चार साल की मासूम शामिल है। तीनों किशोर मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। बिजनौर जिले के नगीना थाने के गांव पुरैनी निवासी सिपाही रजनीश की चंदौसी में गणेश चौथ मेले में ड्यूटी लगी थी।

Schools closed in Rampur-Sambhal and Moradabad, five including a constable killed in the division, alert issue
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी

सोमवार की सुबह 10 बजे वह बारिश के बीच बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दाैरान सीकरी गेट रामकृष्ण धर्मशाला मार्ग पर कबीर गली के बाहर दूसरे वाहन को साइड देने के चक्कर में वह नाले में जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रजनीश को नाले से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Schools closed in Rampur-Sambhal and Moradabad, five including a constable killed in the division, alert issue
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं संभल के मोहल्ला लोधी सराय बढ़ई वाली बस्ती निवासी ई-रिक्शा चालक राधेश परिवार के साथ रायसत्ती स्थित माता के थान पर जात लगाने जा रहे थे। ई-रिक्शा साइड में खड़ा कर बच्चों को बाहर बुलाने लगे। इसी बीच उनकी चार वर्षीय बेटी अर्चना पिता के पीछे चल दी और पास में बह रहे नाले में जा गिरी। राधेश ने नाले में कूदकर बेटी को निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Schools closed in Rampur-Sambhal and Moradabad, five including a constable killed in the division, alert issue
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी

इनके अलावा मुरादाबाद में तीन किशोरों की जान चली गई है। मुरादाबाद के लोधीपुर जवाहर नगर निवासी बाबू के 17 वर्षीय बेटे गणेश की करंट की चपेट में आकर माैत हो गई। चार घंटे बाद ही एक और हादसा हुआ। लोधीपुर गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति (17) और अंकुश प्रजापति (17) की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दोनों किशोर गांव के अन्य लड़कों के साथ पेड़ से तालाब में छलांग लगाकर नहा रहे थे। परिजनों ने तीनों ही किशोरों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

विज्ञापन
Schools closed in Rampur-Sambhal and Moradabad, five including a constable killed in the division, alert issue
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर, संभल और मुरादाबाद में आज स्कूल बंद
तेज बारिश की आशंका के चलते प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत रामपुर में आठवीं कक्षा तक, संभल और मुरादाबाद में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार के अनुसार स्कूली बच्चों को परेशानी न हो, इसे देखते हुए डीएम अनुज सिंह ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed