पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात से सोमवार तक हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मुरादाबाद, संभल, चंदौसी, अमरोहा और रामपुर में जलभराव और हादसों की तस्वीरें सामने आईं। मुरादाबाद में तालाब में डूबकर दो किशोरों की मौत और चंदौसी में उफनाए नाले में गिरकर सिपाही की जान चली गई।
मुरादाबाद मंडल में बारिश का कहर: सिपाही समेत चार की मौत, सड़क से लेकर जंगल जलमग्न, उफान पर नदियां... तस्वीरें
डिजिटल टीम, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:11 PM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में भारी बारिश ने तबाही मचा दी। मुरादाबाद में तालाब में नहाने गए दो किशोर डूब गए। चंदौसी में ड्यूटी पर जा रहा सिपाही उफनाए नाले में गिरकर बह गया और संभल में चार साल की बच्ची खुले नाले में समा गई। अमरोहा में 15 घंटे में 39 एमएम बारिश दर्ज की गई। रामपुर में रेलवे स्टेशन और रोडवेज तक में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन