फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Violence: रातभर बज रहे सायरन... बवाल करने वालों की तलाश; जामा मस्जिद के आसपास पसरा सन्नाटा; तस्वीरें

Wed, 27 Nov 2024 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Nov 2024 11:43 AM IST
सार

संभल में जामा मस्जिद के नजदीक से शुरू हुआ बवाल नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा तक पहुंच गया था।। गनीमत यह रही कि पुलिस ने पूरे शहर को इस बवाल की चपेट में आने से बचा लिया। पुलिस समय रहते काबू कर लिया गया। अब जामा मस्जिद के आसपास सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
Sambhal Violence Sirens ringing all night search for rioters silence prevails around Jama Masjid see photos
संभल में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संभल शहर के तीन स्थानों पर बवाल करने के आरोपियों को पुलिस फोटो और वीडियो के आधार पर तलाश कर रही है। बवालियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे उन्हें पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके। कई बवाली पहचाने जा चुके हैं, उनकी तलाश में सोमवार की देर रात पुलिस ने तलाश की लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो सके।


बवाल वाले क्षेत्र में ज्यादातर लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस की गाड़ियां देर रात तक सायरन बजाकर घूमती रहीं। अन्य क्षेत्र में भी पुलिस मुस्तैद है। संभल और नखासा थाना क्षेत्र से 27 बवालियों को जेल भेजा जा चुका है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 
 
Sambhal Violence Sirens ringing all night search for rioters silence prevails around Jama Masjid see photos
संभल में जामा मस्जिद के निकट बंद रास्ते पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन महिलाओं पर भी पुलिस ने पथराव करने का आरोप लगाया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जो आरोपी पकड़े गए थे, उन्हें जेल भेज दिया है। अब प्राथमिकता है कि शहर का माहौल सामान्य किया जाए। जो फुटेज के आधार पर पहचाने जाएंगे उनको तो गिरफ्तार किया ही जाएगा।
Sambhal Violence Sirens ringing all night search for rioters silence prevails around Jama Masjid see photos
संभल में डाकखाना रोड पर बंद बाजार - फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद के आसपास पसरा सन्नाटा
जामा मस्जिद के नजदीक से शुरू हुआ बवाल नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा तक पहुंच गया था।। गनीमत यह रही कि पुलिस ने पूरे शहर को इस बवाल की चपेट में आने से बचा लिया। पुलिस समय रहते काबू कर लिया गया। 

मंगलवार को जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति दिखाई दी। स्थानीय लोगों के अलावा कोई दिखाई नहीं दिया। नखासा तिराहे पर कुछ फल के ठेले लगे लेकिन देर शाम तक उनकी बिक्री पुलिस द्वारा ही कराई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Violence Sirens ringing all night search for rioters silence prevails around Jama Masjid see photos
संभल में बवाल वाले इलाके में तीसरे दिन तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंडल के अलग-अलग जिलों से भी बुलाए गए हैं अधिकारी
शहर में बवाल के बाद मंडल भर के अधिकारी बुला लिए गए हैं। बिजनौर जनपद के एसपी पूर्वी और मुरादाबाद से एसपी यातायात को निगरानी के लिए लगाया गया है। अमरोहा और रामपुर से डीएसपी व इंस्पेक्टर को भी ड्यूटी में लगाया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में दरोगा और सिपाही की ड्यूटी गई है। पीएसी जवान और अधिकारी भी संभल में मौजूद हैं।
 
विज्ञापन
Sambhal Violence Sirens ringing all night search for rioters silence prevails around Jama Masjid see photos
संभल में बवाल के तीसरे दिन भी छाया रहा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
बवाल वाले इलाकों से पालिका ने ईंटें बटोरीं
बवाल के दौरान मकान निर्माण के लिए आईं ईंटों का उपद्रवियों ने इस्तेमाल किया था। मंगलवार को नगर पालिका ने उन ईंटों को जब्त कर लिया है। अब पालिका जब्त की गई ईंटों का इस्तेमाल अपने कार्यों में करेगी। ईओ पालिका मणिभूषण तिवारी का कहना है कि ईंटों को जब्त कर लिया गया है। इनका इस्तेमाल अब पालिका अपने कार्यों में करेगी। क्योंकि इसमें ज्यादातर ईंट पथराव के समय टूट गई हैं। इसलिए मरम्मत के काम ही आ सकती हैं। मालूम हो रविवार को जामा मस्जिद से बवाल शुरू हुआ था। इसके बाद नखासा तिराहा और फिर हिंदूपुरा खेड़ा में पथराव हुआ था। इन सभी स्थानों पर मकानों के निर्माण के लिए आई ईंटों का उपद्रवियों ने इस्तेमाल किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed