संभल बवाल में शामिल आरोपियों की धरपकड़ शुरू होते ही बवाल वाले इलाके के लोगों ने घर छोड़ दिया है। जो लोग उपद्रव में शामिल नहीं थे, वह भी कार्रवाई के डर से घर छोड़ गए हैं। ज्यादातर घरों में ताले लटके हैं। जो घर खुले हैं, उनमें सिर्फ बुजुर्ग ही दिख रहे हैं। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जामा मस्जिद के पास, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में जमकर बवाल हुआ था।
संभल हिंसा: पुलिस की जिले में ताबड़तोड़ दबिश जारी, कई लोगों ने छोड़ा घर... लटके ताले, एक और आरोपी को भेजा जेल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:20 PM IST
सार
संभल बवाल के आरोपियों की धरपकड़ तेज हो गई है। पुलिस कार्रवाई की डर से ज्यादातर लोगों ने इलाके छोड़ दिए हैं। अधिकांश घरों में ताले लटके हैं। एसपी का कहना है कि निर्दोष लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन