संभल के मोहल्ला कोटगर्वी में टंकी रोड पर मंगलवार को कूड़े में पाकिस्तान और अमेरिका निर्मित खोखा और कारतूस मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया हैं। बुधवार को एलआईयू ने दिनभर जामा मस्जिद के पीछे वाली सड़क पर मेटल डिटेक्टर की मदद से नाले-नालियों में और विदेशी कारतूसों की तलाश की, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
संभल हिंसा: विदेशी फंडिंग का एंगल आया सामने, पाकिस्तानी कारतूस मिलने के बाद एजेंसियों को मिली अहम जानकारी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:27 AM IST
सार
संभल में पाकिस्तानी कारतूस और खोखे मिलने से पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। अब जांच में विदेशी फंडिंग की बात भी सामने आने लगी है। पुलिस ने हिंसाग्रस्त इलाके में मेटल डिटेक्टर से सर्च अभियान चलाया। पालिका कर्मियों की मदद से नाले-नालियों की भी गहन छानबीन की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन