फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Violence: गांवों से आई भीड़ ने कराया था बवाल?...युवक के दावे के बाद उठा ये सवाल; CCTV तोड़कर की हिंसा

Wed, 27 Nov 2024 01:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Nov 2024 01:01 PM IST
सार

संभल में बवाल के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाले चार लोगों के परिजनों ने हत्या में केस दर्ज कराया है। एक दिन पहले तक चारों के परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे, लेकिन केस अज्ञात में दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Sambhal Violence brother of youth injured by bullet alleges mob from villages had caused uproar
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
संभल बवाल के दौरान गोली लगने से घायल हुए कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्वी निवासी वसीम का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। वसीम के भाई तहसीन ने बवाल का आरोप गांवों से आई भीड़ पर लगाया है। तहसीन का कहना है कि रविवार की सुबह तमाम लोग उनके मोहल्ले में एकत्र हो रहे थे। इसमें ज्यादातर वह लोग थे जो गांवों के थे। बताया कि वह तो अपने दरवाजे पर थे और उनका भाई नजदीक में खड़ा था। इसी दौरान उनके भाई के सीने में गोली लग गई। वसीम की हालत में अब सुधार है। 
Sambhal Violence brother of youth injured by bullet alleges mob from villages had caused uproar
ईंटों के ढेर के नजदीक से पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
बता दें वसीम के साथ घायल होने वाले अयान ने उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ही दम तोड़ दिया था। वसीम और अयान एक ही स्थान पर गोली लगने से घायल हो गए थे। तहसीन के आरोप के बाद यह सवाल उठता है कि आखिरी गांवों की भीड़ इतनी सुबह किसकी सूचना पर पहुंची। क्योंकि सर्वे होने की जानकारी जामा मस्जिद कमेटी और प्रशासन ने सार्वजनिक नहीं की थी। जब सूचना सार्वजनिक नहीं थी तो सुबह-सुबह लोग इतनी बढ़ी संख्या में कैसे पहुंचे।
 
Sambhal Violence brother of youth injured by bullet alleges mob from villages had caused uproar
संभल में जामा मस्जिद के पीछे उपद्रवी पुलिस पर पथराव करते हुए - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी, डीएम और एसपी के सामने महिलाओं ने फेंके पुलिस पर पत्थर
संभल में पीआरओ और दो अन्य सिपाहियों पर हमले की सूचना पर पहुंचे डीआईजी, डीएम और एसपी पर भीड़ ने पथराव किया था। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। यह बात मंगलवार को अधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान बताई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Violence brother of youth injured by bullet alleges mob from villages had caused uproar
संभल में पुलिस पर पथराव करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कहा कि हिंदूपुरा खेड़ा में जब वह फोर्स के साथ पहुंचे थे तो तीन महिलाओं ने छतों से पुलिस पर पथराव किया। इसके अलावा अन्य लोग भी छतों से पथराव कर रहे थे। इसलिए तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर भी नहीं मिली है। एसपी ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
Sambhal Violence brother of youth injured by bullet alleges mob from villages had caused uproar
संभल में बवाल के दौरान कार में लगी आग से बचकर भागते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी तोड़कर किया बवाल, सुनियोजित होने की आशंका
पुलिस प्रशासन की ओर से 11 वीडियो जारी की हैं। इसमें पांच वीडियो ड्रोन कैमरे, तीन कैमरे और तीन सीसीटीवी कैमरों की हैं। इसमें उपद्रवी सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद उपद्रवियों के चेहरे साफ भी दिखाई दे रहे हैं और मास्क भी लगाया हुआ है। यह उपद्रवी बवाल से पहले कैमरो को क्षतिग्रस्त करते हैं और फिर बवाल करते हैं। ड्रोन कैमरे भी तोड़ने के लिए पथराव किया लेकिन कैमरे तक पत्थर नहीं पहुंचा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed