फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल हिंसा में बड़ा खुलासा: 'नेताओं की तरफ से है हरी झंडी...पुलिसकर्मियों को मार दो'; मुल्ला अफरोज ने खोले राज

Mon, 20 Jan 2025 01:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Jan 2025 01:13 PM IST
सार

संभल हिंसा के बाद फरार आरोपी मुल्ला अफरोज को गिरफ्तार किया गया है। बिलाल और अयान की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में पांच लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन
Sambhal violence Big reveal Green signal from leaders kill policemen Arrested Mullah Afroz made reveal
Sambhal violence - फोटो : अमर उजाला
संभल बवाल में गिरफ्तार किए गए मुल्ला अफरोज ने बताया कि 24 नवंबर को दूसरे साथी को शारिक साटा ने एक एप पर कॉल कर कहा था कि नेता भीड़ जमा करा रहे हैं। नेताओं की ओर से पूरी सपोर्ट है और हरी झंडी मिल गई है। इसलिए 10 से 20 पुलिसकर्मी और आम लोगों को मार दो। इससे पुलिस प्रशासन डर जाएगा और शासन भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ ही कार्रवाई करेगा। 


एसपी का कहना है कि मुल्ला अफरोज के मोबाइल में वह एप भी मिला है, जिससे इंटरनेशनल कॉल चल रही थी। मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। उसकी जांच पड़ताल भी कराई जा रही है। जिससे कोई और सबूत भी शारिक साटा गिरोह के खिलाफ एकत्र हो सके और सख्त कार्रवाई हो सके।

मुल्ला अफरोज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शारिक साटा विदेश से हथियार भेजता है। इन हथियार की डिलिवरी कहां-कहां होनी है एक एप के माध्यम से कॉल कर सरगना बताता है। उसके बाद हथियार वहां पहुंचा दिया जाता है। 

मुल्ला अफरोज ने पुलिस को यह भी बताया है कि कुछ समय पहले तक हरियाणा और दिल्ली राज्यों में हथियारों की डिलीवरी दी है। इसके लिए कई सदस्य लगे रहते हैं। पुलिस को आरोपी ने कई सदस्यों के नाम भी बताए हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लग गई है।
Sambhal violence Big reveal Green signal from leaders kill policemen Arrested Mullah Afroz made reveal
संभल पुलिस की हिरासत में हिंसा में शामिल आरोपी - फोटो : संवाद
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शारिक साटा इस गिरोह का संचालन दुबई से करता है। जो दाऊद इब्राहिम गिरोह और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। पकड़े गए आरोपी मुल्ला अफरोज ने इन सभी की जानकारी दी है। 

 
Sambhal violence Big reveal Green signal from leaders kill policemen Arrested Mullah Afroz made reveal
संभल में हिंसा के दाैरान आगजना(FILE) - फोटो : संवाद
एसपी ने बताया कि गिरोह में दूसरे राज्यों के सदस्य हैं लेकिन ज्यादातर सदस्य संभल के हैं। उनकी तलाश में टीमों को लगाया गया है। यह गिरोह के सदस्य बवाल में शामिल थे और घटनाएं अंजाम देकर सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal violence Big reveal Green signal from leaders kill policemen Arrested Mullah Afroz made reveal
संभल में बरामद हुआ पाकिस्तान में बना कारतूस - फोटो : संवाद
मुल्ला अफरोज पर दर्ज हैं नौ मुकदमे
पुलिस को प्राथमिक छानबीन में मुल्ला अफरोज के खिलाफ नौ मामले दर्ज मिले हैं। इसमें हत्या, गैरइरादतन हत्या, डकैती, सार्वजनिक संपत्ति क्षति करने जैसे कई गंभीर अपराध में मामले दर्ज हैं। एसपी का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को और खंगाला जा रहा है। बताया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Sambhal violence Big reveal Green signal from leaders kill policemen Arrested Mullah Afroz made reveal
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद
पत्थरबाजी के नौ गिरफ्तार 
कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 9 पत्थरबाज भी गिरफ्तार किए हैं। इन उपद्रवियों ने पत्थरबाजी के अलावा आगजनी और तोड़फोड़ की थी। पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। उपद्रव के दौरान जो फोटो लिए गए उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। एएसपी ने बताया कि जो उपद्रवी गिरफ्तार किए गए हैं उसमें कोतवाली क्षेत्र के देहली दरवाजा निवासी तहजीब, अजहर अली, असद, कागजी सराय निवासी दानिश, शुऐब, आलम, मोहल्ला जगत निवासी दानिश, आलम सराय निवासी शानेआलम और कोटगर्वी निवासी बाकिर शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने पथराव के साथ आगजनी और तोड़फोड़ की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed