फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: संभल में बावड़ी से सटे मकान की दीवार तोड़ी... प्रवेश द्वार की तलाश में फिर खोदाई शुरू; लगाया जाएगा शेड

Mon, 13 Jan 2025 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Jan 2025 01:07 PM IST
सार

संभल में बावड़ी से सटे मकान की दीवार तोड़ दी गई है। प्रवेश द्वार की तलाश में खोदाई शुरू हो गई है। बावड़ी पर शेड लगाया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए तिरपाल लगाए हैं।

विज्ञापन
Sambhal Stepwell Bawadi Bulldozer Break Wall Encroachment Continues Know Inside Story News in Hindi
चंदाैसी में बावड़ी की जद में आए अतिक्रमण को हटाते श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

संभल के चंदौसी में रविवार को एसडीएम के पहुंचने पर बावड़ी से सटे मकान की दीवार टूटने के साथ ही मकान के नीचे दबे बावड़ी के प्रवेश द्वार की तलाश में खोदाई शुरू हो गई है। वहीं, बारिश के पानी से बचाव के लिए बावड़ी को शेड से कवर किया जाएगा। हालांकि वैकल्पिक तौर पर बावड़ी को तिरपाल से कवर किया गया है। बावड़ी में दो जनवरी को कुआं की खोदाई दौरान गैस निकलने के बाद एएसआई ने खोदाई पर रोक लगा दी थी। वहीं कई दिन से मलबा उठाने का कार्य भी बंद रहा था। 

Sambhal Stepwell Bawadi Bulldozer Break Wall Encroachment Continues Know Inside Story News in Hindi
मकान को तोड़ते हुए मजदूर - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को डीएम राजेंद्र पैंसिया ने मौका मुआयना कर ईओ को बावड़ी को टीन शेड से कवर करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को काम नहीं हुआ। बावड़ी के खुले स्थानों पर तिरपाल से ढक दिया गया था। जिससे डीएम ने नाराजगी जाहिर की। रविवार को सुबह आठ बजे ही पालिका की टीम मौके पर पहुंची और बावड़ी के ऊपर से मलबा उठाने का काम किया गया। साथ ही बावड़ी को बारिश के पानी से बचाव के लिए टीन शेड लगाने की कवायद शुरू की गई। बारिश का पानी बावड़ी में न भरे। 

Sambhal Stepwell Bawadi Bulldozer Break Wall Encroachment Continues Know Inside Story News in Hindi
बरसात से बचाने के लिए तिरपाल से ढकी बावड़ी - फोटो : अमर उजाला

वैकल्पिक तौर पर आसपास की दीवारों से तिरपाल बांध कर बावड़ी को ढका गया है। वहीं बावड़ी के ऊपर बने मकान की दीवार को परिवार के लोगों ने तोड़ा। दीवार टूटने के बाद दोपहर से मकान के नीचे बावड़ी के प्रवेश द्वार को तलाश के लिए खोदाई शुरू की गई। एसडीए निधि पटेल, पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की। ईओ कृष्ण   कुमार सोनकर भी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Stepwell Bawadi Bulldozer Break Wall Encroachment Continues Know Inside Story News in Hindi
लक्ष्मणगंज में बावड़ी पर ईओ और पालिकाध्यक्ष से चर्चा करती एसडीएम - फोटो : संवाद

मुन्नी माता मंदिर, पाप मोचन तीर्थ से हटाया अतिक्रमण

संभल पालिका की टीम ने शहर के तिवारी सराय स्थित मुन्नी माता मंदिर, पापमोचन तीर्थ और गजेंद्र बाबा जी समाधि से अतिक्रमण हटवा दिया। मंदिर के आसपास तमाम अवैध कब्जे कर लिए गए थे। जिस कारण काफी अव्यवस्था फैली हुई थी। शुक्रवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
Sambhal Stepwell Bawadi Bulldozer Break Wall Encroachment Continues Know Inside Story News in Hindi
चंदाैसी में बावड़ी से मलबा निकालते श्रमिक - फोटो : संवाद

इसी क्रम में कार्रवाई की गई है। डीएम ने बताया कि संभल में 68 तीर्थ और 19 कूप की मान्यता है। इसमें 24वें नंबर पर दर्ज पापमोचन तीर्थ शामिल है। इस परिसर में कुंड भी है। मंदिर के आसपास की जमीन पर एक समुदाय के कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जे कर लिए गए थे। अवैध कब्जा कर बांस बल्ली और पत्थर का काम किया जा रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed