मुरादाबाद के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर डाका डालने में दस से ज्यादा बदमाश शामिल थे। छह बदमाश घर में घुसे थे जबकि बाकी बदमाश बैकअप देने के लिए बाहर मौजूद थे। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध और कारोबारी के घर के भेदी से पूछताछ की तो इसके संकेत मिले हैं। हालांकि पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और नकदी व जेवर बरामद नहीं कर पाई है।
UP: डकैती में शामिल थे दस से ज्यादा बदमाश, बैकअप देने के लिए बनाया था प्लान; अब बंद आ रहा घर के भेदी का फोन
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 14 May 2026 03:06 PM IST
सार
मुरादाबाद में पीतल कारोबारी इमरान के घर हुई डकैती में एक और नई जानकारी सामने आई है। डकैती में दस से ज्यादा बदमाश शामिल थे। बैकअप देने के लिए कॉलोनी में भी बदमाश मौजूद थे, दो बदमाश कार में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन