फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाएं छत से मार रही थीं पत्थर: ' कोई वहां नमाज पढ़ने नहीं आया... युवक कर रहे आगजनी, यह कोई धर्म का काम नहीं'

Sun, 24 Nov 2024 07:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 07:09 PM IST
सार

मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए वबाल में तीन लोगों की मौत हुई है। डीआईजी, डीएम, एसपी समेत कई अधिकारी घायल हुए। कहा कि जो दोषी होंगे उनके ऊपर कार्रवाई होगी। मृतकों के परिजनों के आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कोई वहां नमाज पढ़ने नहीं आया था, जो भी आया था उनके ऊपर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Police Commissioner: 'No one came there to offer namaz, Youths are committing arson, this not religious act'
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को बड़ा बवाल हो गया। मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दो युवकों की मौत गोली लगने से जबकि एक का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया कि सुबह कोर्ट के आदेश पर मस्जिद में सर्वे शुरू हुआ। यह कार्य शांति से चल रहा था, लेकिन नाै बजे के करीब मस्जिद के बाहर भीड़ जमा हो गई।

Police Commissioner: 'No one came there to offer namaz, Youths are committing arson, this not religious act'
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

नारेबाजी के बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। 11 बजे जब सर्वे टीम लौट रही थी, तब तीन तरफ से पत्थरबाजी शुरू हुई। इसमें तीन युवकों की जान चली गई। एक के परिजनों ने पुलिस फायरिंग से माैत होने की बात कही है। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि यह स्पष्ट है कि वहां नमाज पढ़ने के लिए कोई नहीं आया था। जो भी वहां मौजूद थे, उनका इरादा केवल पथराव और बवाल करना था।

Police Commissioner: 'No one came there to offer namaz, Youths are committing arson, this not religious act'
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

इस घटना में डीआईजी मुनिराज, डीएम, एसपी और एसडीएम घायल हुए हैं। भीड़ ने तीन कारों और आठ बाइकों को आग के हवाले कर दिया। अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि आरोपियों की पहचान की जा रही है, और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police Commissioner: 'No one came there to offer namaz, Youths are committing arson, this not religious act'
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

सीओ की गाड़ी समेत कई वाहन फूंके, पथराव-फायरिंग में तीन की मौत

जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंचे कोर्ट कमिश्नर के विरोध में रविवार की सुबह मस्जिद के पास एकत्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। हिंसक हुई भीड़ ने चंदौसी के सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन भीड़ काबू में नहीं आई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की तो भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Police Commissioner: 'No one came there to offer namaz, Youths are committing arson, this not religious act'
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

बवाल के दौरान हयातनगर निवासी रोमान, फत्तेहउल्ला सराय निवासी बिलाल और मोहल्ला कोट तबेला निवासी नईम की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी और दर्जनों लोग घायल हो गए। मुरादाबाद से पहुंचे डीआईजी फोर्स के साथ हालात काबू करने में लगे हैं। रविवार सुबह 7:30 बजे डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंची। कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव की अगुवाई में टीम ने मस्जिद के अंदर सर्वे शुरू किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed