फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइव तस्वीरें: संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर तनाव, पथराव के बाद लाठीचार्ज... अफसरों की गाड़ियां फूंकी

Sun, 24 Nov 2024 10:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 10:55 AM IST
सार

संभल की जामा मस्जिद पर हरिहर मंदिर होने के दावे के बाद रविवार को दोबारा सर्वे के दौरान भारी हंगामा और पथराव हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर और लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन
Tension over survey of Jama Masjid in Sambhal, lathicharge after stone pelting... officers vehicles burnt
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

संभल की जामा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को बड़ा रूप ले लिया। मस्जिद पर हरिहर मंदिर होने का दावा किए जाने के बाद यहां दोबारा सर्वेक्षण के दौरान हंगामा और जमकर पथराव किया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

Tension over survey of Jama Masjid in Sambhal, lathicharge after stone pelting... officers vehicles burnt
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

सुबह होते ही भड़की भीड़

रविवार सुबह करीब छह बजे संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ एक सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंची। इस दौरान कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में मस्जिद का सर्वे शुरू हुआ। जैसे ही मस्जिद पर सर्वे की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मस्जिद के बाहर जमा हो गए।

Tension over survey of Jama Masjid in Sambhal, lathicharge after stone pelting... officers vehicles burnt
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह-सुबह छुट्टी के दिन सर्वे पर आपत्ति जताई। जल्द ही मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और नाराज भीड़ ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tension over survey of Jama Masjid in Sambhal, lathicharge after stone pelting... officers vehicles burnt
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

कई पुलिसकर्मी घायल,दागे आंसू गैस के गोले

स्थिति तब और बिगड़ गई जब भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। स्थिति काबू से बाहर होने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

विज्ञापन
Tension over survey of Jama Masjid in Sambhal, lathicharge after stone pelting... officers vehicles burnt
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाई गई

पथराव और हंगामे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने जामा मस्जिद के चारों ओर बैरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया है। मौके पर डीएम, एसपी और एडीएम समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। आसपास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed