संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां की रहने वाली महक और परी की आईडी पर फॉलोवर्स की लाइन लंबी हो गई है। कार्रवाई होने के बाद करीब एक लाख फॉलोवर्स बढ़े हैं। वहीं, 19 लोगों को अनफॉलो किया है। हालांकि अभी तक कोई नई वीडियो शेयर नहीं की है लेकिन पुरानी वीडियो पर व्यू मिलियन में पहुंच गए हैं।
UP: बदनाम हुए तो हुआ और नाम... महक और परी की आईडी से कोई नया वीडियो शेयर नहीं, फिर भी बढ़ गए एक लाख फॉलोवर्स
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Jul 2025 04:02 PM IST
सार
संभल पुलिस की कार्रवाई के बाद महक और परी की आईडी पर लगातार फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। असमोली पुलिस महक परी आईडी वाली बहनों के अन्य चार साथियों की भी तलाश कर रही है। कार्रवाई के बाद गांव नहीं पहुंची दोनों बहन, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन