{"_id":"6343b644d0a63c29745f110e","slug":"mulayam-singh-yadav-passed-away-mulayam-singh-yadav-had-a-special-relationship-with-amroha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Death News: साथी... संबंधी और सियासत... ऐसे समझें कितना गहरा था अमरोहा और मुलायम का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Death News: साथी... संबंधी और सियासत... ऐसे समझें कितना गहरा था अमरोहा और मुलायम का रिश्ता
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
मुलायम सिंह यादव का अमरोहा से रहा खास रिश्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गजरौला से बड़ा खास रिश्ता रहा है। वह सबसे पहले दिसंबर में 1988 गजरौला में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे रमाशंकर कौशिक की बेटी अमिता कौशिक की शादी में शामिल होने आए। संभल लोकसभा से चुनाव लड़ते समय भी उनका गजरौला में लगातार आना जाना लगा रहा। रमाशंकर कौशिक का 29 नवंबर 2008 को निधन हो जाने पर चार दिन बाद परिवार को सांत्वना देने। बछरायूं का संयुक्त चिकित्सालय भी मुलायम सिंह की देन है। जबकि गजरौला का इंडस्ट्री एरिया उन्होंने ही घोषित किया था। अब उनके निधन से औद्योगिक नगरी में भी खासा गम है।
सोमवार की सुबह जैसे ही मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिली तो अमरोहा वासियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। कारण उनका गजरौला से बड़ा लगाव रहा था।
3 of 8
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी राहुल कौशिक के पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री रमाशंकर कौशिक सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
राहुल कौशिक और विपिन कौशिक का कहना है कि उनकी मुलायम सिंह यादव से नजदीकी का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि रमाशंकर कौशिक ने चार दिसंबर 1988 को अपनी बड़ी बेटी अमिता कौशिक की शादी की तो आशीर्वाद देने मुलायम सिंह यादव खुद आए।
विज्ञापन
5 of 8
mulayam singh yadav
- फोटो : Social Media
इसके अलावा वह संभल लोक सभा सीट से जब भी चुनाव लड़े, दिल्ली जाते समय काफी देर तक रमाशंकर कौशिक के आवास पर बैठ कर मंत्रणा बनाते थे। 29 नवंबर 2008 में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमाशंकर कौशिक का निधन हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।