फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moradabad Gold Smuggling: कुछ दिन अंडरग्राउंड... फिर धंधे में लगे फाइनेंसर, पुलिस की जांच पड़ी ठंडी

Tue, 01 Jul 2025 04:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 04:31 PM IST
सार

दुबई से सोने के कैप्सूल तस्करी के मामले में शामिल फाइनेंसर फिर से धंधे में सक्रिय हो गए हैं। इसके साथ ही इस मामले में पुलिस की जांच धीमी पड़ गई है। चर्चा है कि यह फाइनेंसर नए तस्करों को तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling: Underground for few days, financiers engaged in business, police investigation slow
मुरादाबाद में सोना तस्करी - फोटो : संवाद

दुबई से तस्करों के जरिये सोने के कैप्सूल मंगवाने वाले फाइनेंसर अंडरग्राउंड हुए तो पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें दीं। अब फाइनेंसर टांडा में खुलेआम  घूम रहे हैं और अपनी दुकानों और फैक्टरी में भी बैठ रहे हैं लेकिन पुलिस ने दबिश देना ही बंद कर दिया है। चर्चा है कि फाइनेंसर नए तस्कर तैयार करने में जुट गए हैं।  

Moradabad Gold Smuggling: Underground for few days, financiers engaged in business, police investigation slow
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

23 मई की दोपहर करीब दो बजे रामपुर के टांडा निवासी मो. नावेद और जाहिद और शाने आलम, मुत्तलीब, अजहरुद्दीन जुल्फेकार अली को मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर पुराने टोल के पास कार सवारों ने अगवा कर लिया था। घटना के समय मो. नावेद और जाहिद सऊदी अरब से और बाकी चारों दुबई से घर लौट रहे थे।

Moradabad Gold Smuggling: Underground for few days, financiers engaged in business, police investigation slow
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

यह सभी लोग दिल्ली से एक ही कार में टांडा के लिए सवार हुए थे। पुलिस ने मूंढापांडे क्षेत्र में सभी को बदमाशों से छुड़ा लिया था। पूछताछ में पता चला कि दुबई से लौट रहे सभी लोगों की पेट में सोने के कैप्सूल हैं। पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर सोने के 29 कैप्सूल निकलवाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling: Underground for few days, financiers engaged in business, police investigation slow
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तब पता चला है कि यह लोग रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के हाजीपुरा निवासी फाइनेंसर जाहिद मेंबर, टांडा के मोहल्ला पड़ाव निवासी मो. रिजवान, टांडा के आजाद नगर निवासी मो. हारुन, हाजीपुरा निवासी हाजी शरीफ, टांडा के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी हाजी अनीस, हाजीपुरा निवासी जुनैद, मोहल्ला रांद निवासी वसीम, नज्जीपुरा निवासी गुड्डू, टांडा निवासी पप्पू के लिए काम करते हैं। 

विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling: Underground for few days, financiers engaged in business, police investigation slow
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद

फाइनेंसर जाहिद मेंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी फाइनेंसर और इनके जुड़े लोग अंडर ग्राउंड हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने दबिश देना बंद किया तो आरोपी टांडा में घूमने लगे। कोई अपनी दुकान में बैठ रहा है तो कोई अपनी फैक्टरी में मौजूद है लेकिन अब पुलिस ने इनकी तलाश बंद कर दी है। 

UP: मुकदमे की पैरवी कर लौट रही महिला का मर्डर, पति ने बाइक से खींचा और सड़क पर पटककर मार डाला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed