फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moradabad: कातिल की निर्ममता देख पुलिस भी रह गई हैरान, युवती के शरीर पर कई जगह मिले हमले के निशान

Fri, 13 Nov 2020 11:20 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 13 Nov 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Moradabad Murder Case News: Katghar girl murder case postmortem report reveals many attacks on neck and hand of deceased
मुरादाबाद मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के सैनी वाली मिलक में युवती की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली हैं। युवती के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि युवती के गले पर धारदार हथियार से तीन वार किए गए थे। इसके अलावा उसके हाथों पर भी हमला किया गया। जिससे उसके हाथों में जख्म पाए गए हैं।

Moradabad Murder Case News: Katghar girl murder case postmortem report reveals many attacks on neck and hand of deceased
मृतका युवती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के दौरान दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड भी बनाई गई है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस ने गुरुवार शाम इस मामले में गांव जाकर परिजन व आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर घटना की तह तक जाने का प्रयास किया। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई। 

Moradabad Murder Case News: Katghar girl murder case postmortem report reveals many attacks on neck and hand of deceased
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
कटघर के सैनी वाली मिलक में रहने वाले किसान विष्णु सैनी की चौथे नंबर की बेटी पूजा (22) बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर में मृत पाई गई थी। इस घटना की जानकारी तब हो सकी, जब दूसरी बेटी पूनम खेत से घर पहुंची थी। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। पूनम ने कमरे में जाकर देखा तो पूजा की लाश पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Murder Case News: Katghar girl murder case postmortem report reveals many attacks on neck and hand of deceased
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच पड़ताल और अब तक की पूछताछ में किसी करीबी का इस घटना में हाथ होने की आशंका जताई गई है। अब पुलिस युवती के अतीत के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। 

विज्ञापन
Moradabad Murder Case News: Katghar girl murder case postmortem report reveals many attacks on neck and hand of deceased
पुलिस को जानकारी देती मृतक की बहन - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा परिवार, ग्रामीण और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस तीन बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed