{"_id":"6afb60b4fb6092f0d50772b1","slug":"three-people-including-son-get-life-imprisonment-for-murder-of-plywood-businessman-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1039153-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्लाईवुड कारोबारी की हत्या में बेटे समेत तीन को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्लाईवुड कारोबारी की हत्या में बेटे समेत तीन को उम्रकैद
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर में बारह साल पुराने प्लाईवुड कारोबारी नूर हसन हत्याकांड में सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-03 सुरेंद्र कुमार की अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने वाले कारोबारी के बेटे मो. हसन, शूटर सुमित और छत्रपाल को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों पर जुर्माना भी लगाया है।
कटघर थानाक्षेत्र के रहमत नगर गली नंबर दो निवासी नूर हसन दस सराय पुलिस चौकी के पास प्लाईवुड एंड फर्नीचर की दुकान चलाते थे। दुकान के पास ही उनका गोदाम था। 13 मई 2014 की रात करीब नौ बजे दुकान में ही नूर हसन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नूर हसन के बेटे मो. हसन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि दुकान में बदमाश घुसे और करीब डेढ़ लाख रुपये लूटने के बाद उसके पिता की हत्या कर भाग गए। कटघर थाने की पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच की तो कारोबारी के बेटे एवं केस के वादी मो. हसन पर शक गहराया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मो. हसन को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि मेरे गलत चाल चलन की वजह से पिता ने खर्च के लिए रुपये देने बंद कर दिए थे। इस बात से वह अपने पिता से नाराज था। इसके बाद मो. हसन ने दुकान पर काम करने वाले कटघर के डबल फाटक दस सराय गली नंबर दो निवासी छत्रपाल को अपने पिता की हत्या करने की सुपारी दे दी थी। इसके बाद छत्रपाल ने अपने मोहल्ले के सुमित और एक नाबालिग के साथ मिलकर गोली मारकर कारोबारी की हत्या की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की सुनवाई एडीजे-3 सुरेंद्र कुमार की अदालत में चली। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को कारोबारी के बेटे मो. हसन, शूटर सुमित, छत्रपाल को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। सुमित और छत्रपाल पर 10-10 हजार रुपये और मो. हसन पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले में चौथे नाबालिग आरोपी की फाइल दूसरी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
-- -- -
पत्नी, बेटा, बेटी, दामाद की गवाही रही अहम
मुरादाबाद। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में विवेचक ने मृतक की पत्नी जहरा बी, बेटे दानिश, बेटी गुलफशा और दामाद उमर फारूख, पोस्टमार्टम कराने वाले डॉक्टर समेत 19 गवाह बनाए गए थे। इस मामले में दस लोगों ने कोर्ट पहुंचकर गवाही दी। इसमें सबसे अहम मृतक की पत्नी, बेटी, बेटे, दामाद की गवाही रही। जिन्होंने कोर्ट में बताया कि मो. हसन ने सुपारी देकर प्लाईवुड कारोबारी की हत्या कराई थी।