फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: दिन में शृंगार.. हाथों में मेहंदी, रात में चांद के बाद पिया का दीदार, देखें उमंग की तस्वीर

Sat, 11 Oct 2025 12:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 12:55 PM IST
सार

मुरादाबाद में करवाचौथ उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद चांद के दर्शन होते ही महिलाओं ने पूजा कर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। शहर की सोसायटियों, मोहल्लों और मंदिरों में सामूहिक कथा व पूजा का आयोजन हुआ। रात में छतों पर महिलाएं चलनी से चांद का दीदार करती नजर आईं। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025: Make-up during the day, mehndi on hands, seeing the beloved after the moon at night
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद

करवा चाैथ पर दिनभर निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। सोलह शृंगार कर महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-संवर कर तैयार हुईं। लाल साड़ी, बालों में गजरे और हाथों में रची मेहंदी सुंदरता में चार चांद लगा रही थी। इस बार चांद ने भी सुहागिनों के सब्र का इम्तिहान नहीं लिया।



रात आठ बजकर बीस मिनट पर जैसे ही चंद्रमा के दर्शन हुए, हर ओर खुशी छा गई। इसके बाद विवाहिताओं ने पूजा की और पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ा। करवा चाैथ पर कई सोसायटियों, मोहल्लों और मंदिरों में सामूहिक कथा का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने एक साथ बैठकर पूजा की और करवा चाैथ की कथा सुनी।

Karwa Chauth 2025: Make-up during the day, mehndi on hands, seeing the beloved after the moon at night
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद

रात होते-होते छतों पर चहल-पहल बढ़ गई। महिलाएं पूजा की थाली और चलनी लेकर आसमान की ओर नजर टिकाएं चांद का इंतजार करती दिखीं। कई जगहों पर बच्चे भी अपनी माताओं के साथ उत्साह से शामिल हुए। जैसे ही करवा चाैथ का चांद नजर आया, माहौल एकदम बदल गया।

Karwa Chauth 2025: Make-up during the day, mehndi on hands, seeing the beloved after the moon at night
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद

किसी ने चांद आ गया... कहकर पुकार लगाई तो कहीं बच्चों ने आसमान की ओर इशारा कर खुशियां मनाईं। इसी बीच कई जगहों पर लोगों ने पटाखे जलाकर इस पल का स्वागत किया। रामगंगा विहार, बुद्धि विहार, लाइनपार समेत कई इलाकों में पटाखों की रोशनी से कुछ देर के लिए पूरा आसमान चमक उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025: Make-up during the day, mehndi on hands, seeing the beloved after the moon at night
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद

सत्यवान-सावित्री की कथा सुनी
बुद्धि विहार में भारत रक्षा सेना के तत्वावधान में सामूहिक करवा चाैथ पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने कथा सुनकर पारंपरिक रीति से पूजा की। पूजन के दौरान मां पार्वती, सत्यवान और सावित्री की पूजा की गई। महिलाओं ने पारंपरिक रीति से करवा, दीपक, फल, फूल और मिठाइयां अर्पित कर पूजा संपन्न की। कथा के बाद सभी ने एक-दूसरे को करवा चाैथ की बधाई दी। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, मीनाक्षी किशोर, यथार्थ किशोर, मीरा शर्मा, आदित्य वीर शास्त्री, किरन शर्मा, इंद्रजीत शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025: Make-up during the day, mehndi on hands, seeing the beloved after the moon at night
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद

चांद के दीदार के बाद रेस्टोरेंट में दिखी भीड़
करवा चाैथ पर चांद के दीदार के साथ ही शहर के रेस्टोरेंट में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रत खोलने के बाद महिलाएं अपने पति और परिवार के साथ डिनर के लिए घरों से बाहर निकलीं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद सभी के चेहरों पर सुकून और खुशी झलक रही थी। रामगंगा विहार, बुद्धि विहार, मझोली स्थित कई रेस्टोरेंट में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। रामगंगा विहार स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक ललित गुप्ता का कहना हैं कि अन्य दिनों में मुकाबले करवा चाैथ की रात ग्राहकों की सबसे ज्यादा भीड़ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed