फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: मेहंदी से महका बाजार... पिया के लिए सोलह शृंगार, मुरादाबाद में पूजा का यह है समय

Fri, 10 Oct 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 10 Oct 2025 02:44 AM IST
सार

करवा चौथ पर शहर का बाजार शुक्रवार को मेहंदी की खुशबू से महकता रहा। महिलाओं ने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचाई और सोलह शृंगार की खरीदारी में व्यस्त रहीं। शाम को सुहागिनें अपना निर्जला व्रत खोलेंगी। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025: Mehndi adorns market, sixteen adornments for beloved, this is time for worship in Moradabad
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद

करवा चौथ पर शहर का बाजार मेहंदी की खुशबू से महक उठा। बृहस्पतिवार की देररात तक महिलाएं हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचाती नजर आईं। इससे पहले सोलह श्रृंगार के लिए महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। हर तरफ सजी दुकानों और ग्राहकों की भीड़ ने शहर को पूरी तरह करवा चौथ के रंग में रंग दिया।

Karwa Chauth 2025: Mehndi adorns market, sixteen adornments for beloved, this is time for worship in Moradabad
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद

शुक्रवार को सुहागिनें अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। जीएमडी रोड, टाउनहॉल, रामगंगा विहार, ताड़ीखाना, चौमुखापुल और गंज बाजार में दिनभर खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। महिलाएं पूजा की थालियां, करवे, सिंदूर, चूड़ियां और पारंपरिक साड़ियों की खरीदारी में व्यस्त रहीं।

Karwa Chauth 2025: Mehndi adorns market, sixteen adornments for beloved, this is time for worship in Moradabad
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद

वहीं दुकानों पर करवा चौथ स्पेशल ऑफर और सजावट ने ग्राहकों को आकर्षित किया। जीएमडी रोड के दुकानदार अनिल अग्रवाल बताते हैं कि करवा चौथ पर कॉस्मैटिक सामानों में कई स्पेशल ऑफर रखे गए हैं जो महिलाओं काफी लुभा रहे हैं। कई महिलाएं बाजारों में अपनी सहेलियों तो कई अपने पतियों के साथ खरीदारी करतीं नजर आई। पूरे दिन बाजार में साड़ी, शृंगार और पूजा की दुकानों पर भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025: Mehndi adorns market, sixteen adornments for beloved, this is time for worship in Moradabad
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद

सबसे ज्यादा मांग डेकोरेटिव करवा और छलनी की रही। इस दौरान कई दुकानों पर करवा और छलनी का स्टॉक ही खत्म हो गया। अमरोहा गेट दुकानदार विपिन गुप्ता बताते हैं कि पिछले दिनों से करवा और छलनी की खरीदारी चल रही है लेकिन बृहस्पतिवार को पूरे दिन इनकी मांग सबसे ज्यादा रही इस दौरान शाम होते होते स्टॉक भी खत्म हो गया।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025: Mehndi adorns market, sixteen adornments for beloved, this is time for worship in Moradabad
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद

भीड़ के चलते कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही लेकिन ग्राहकों में उत्साह कम नहीं हुआ और खरीदारी का सिलसिला जारी रखा। शाम होते-होते बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी ने त्योहार को ओर भी रोशन बना दिया। वहीं देर रात तक मेहंदी के स्टॉलों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed