फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, युवतियों को अंतरंग देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी

Fri, 18 Jan 2019 07:57 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Jan 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Highprofile sex racket exposed in Moradabad of uttar pradesh
sex racket - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, मुंबई की तर्ज पर शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में मसाज पार्लर (स्पा) की आड़ में सेक्स रैकेट चलता मिला है। पुलिस ने यहां छापा मारकर छह युवतियों, संचालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक दवाइयां और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पकड़ी गईं युवतियां नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली की रहने वाली हैं। 
Highprofile sex racket exposed in Moradabad of uttar pradesh
sex racket - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने बताया कि रामगंगा विहार स्थित एक मकान में मसाज पार्लर चलने की सूचना पर सीओ राजेश कुमार ने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर और महिला थाना प्रभारी की टीम के साथ ब्लासॉम स्पा पार्लर में छापा मारा। वहां पुलिस को देखते ही युवतियों और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर छह युवतियां समेत आठ लोगों को दबोच लिया है। कई ग्राहक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। 
Highprofile sex racket exposed in Moradabad of uttar pradesh
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए आरोपी संचालक ने नाम राकेश चौधरी और उसके साथी ने अपना नाम महेश शर्मा बताया है। दोनों हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के हौजदारपुर गांव निवासी हैं। पकड़े गए इन आरोपियों की निशानेदही पर फॉरच्यूनर कार बरामद की गई है। पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि वह अपने घरों से निजी कंपनियों में नौकरी करने की बात कहकर आई हैं। इनको देह व्यापार अधिनियम में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Highprofile sex racket exposed in Moradabad of uttar pradesh
दरअसल, कांठ रोड स्थित रामगंगा विहार में छह माह से स्पा मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट की पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद पुलिस के पास पहुंचा, तब जाकर यह खुलासा हुआ। महिला ने पुलिस के सामने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह मसाज पार्लर में जाते हैं। महिला को पति की जेब से कुछ ऐसी चीजें मिली थीं, जिससे महिला का शक और गहरा गया। पुलिस अफसरों ने महिला की शिकायत को गंभीरता लिया और पुलिस टीम बनाकर छापा मार दिया। 
विज्ञापन
Highprofile sex racket exposed in Moradabad of uttar pradesh
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रामगंगा विहार निवासी व सरकारी विभाग में कार्यरत 55 वर्षीय व्यक्ति अवकाश अक्सर घर से गायब हो जाते थे। घर से निकलते ही उनका मोबाइल भी स्विच हो जाता था। पति घर पहुंचा तो उसकी जेब में आपत्तिजनक चीजें मिलीं। जिसको लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब पत्नी ने पति की शिकायत की। यह शिकायत अफसरों तक पहुंची, तब स्पा मसास पार्लर पर छापामारी की योजना तैयार की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed