फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदिग्ध सईद के चाचा के घर की दीवार पर लिखा कुछ ऐसा, चौंक गए एनआईए के अधिकारी

Wed, 02 Jan 2019 08:15 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jan 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
written IS on wall of house of suspected Saeed
घर की दीवार पर लिखा आईएसआईएस - फोटो : अमर उजाला
सैदपुर इम्मा में कार्रवाई के दौरान एआईए के अधिकारियों की नजर सईद के चाचा के घर की दीवार पर पड़ी तो चौंक गए। दीवार पर आईएस लिखा था। जिसपर टीम ने उसकी फोटोग्राफी कराई। साथ ही इस संबंध में जानकारी ली। हालांकि परिजनों ने बच्चों के लिखने की बात बताई। नाम का शार्ट फार्म बताया। सैदपुर इम्मा में एक बड़े हाते में हबीब के पांच बेटों का परिवार रहता था। पांच बेटों में दो बेटे सईद और रईस को एनआईए ने गिरफ्तार कर रखा है। सबके अलग-अलग कमरे बने हुए हैं। 
written IS on wall of house of suspected Saeed
संदिग्ध के घर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसमें हबीब के भाई वाहिद और शरीफ का भी परिवार रहता है। गांव में दोबारा छापा मारने पहुंची एनआईए की टीम को सईद के चाचा के घर के बरामदे की दीवार पर कोयले से आईएस लिखा मिला। इसके बाद टीम ने उसकी फोटोग्राफी कराई। पहले दिन कार्रवाई के दौरान ऐसा कुछ लिखा नहीं मिला। टीम के जाने के बाद परिजनों उसे मिटा दिया। परिजनों के मुताबिक बच्चों ने इसे लिखा था।
written IS on wall of house of suspected Saeed
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एनआईए और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के घर से बरामद आईएसआईएस के झंडे और बैनर अमरोहा में ही तैयार कराए गए थे। खुफिया तंत्र की नजर झंडे सिलने वाले दर्जी पर है। बताया गया है कि पूछताछ के लिए एनआईए उसे उठा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
written IS on wall of house of suspected Saeed
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
26 दिसंबर के तड़के एनआईए और एटीएस की टीम ने शहर के मोहल्ला मुल्लाना में छापा मारकर संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा तीन और संदिग्धों की गिरफ्तारी की गई थी। छापामारी के दौरान टीम ने पिस्टर, तमंचे, कारतूस, संदिग्ध आरडीएक्स, टाइमर, आईएसआईएस के झंडे और बैनर बरामद किए थे।
विज्ञापन
written IS on wall of house of suspected Saeed
संदिग्ध के घर पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में झंडे बैनर अमरोहा में ही तैयार करने की बात सामने आई है। अमरोहा में झंडे सिलवाए गए थे। मामले सामने आने के बाद खुफिया तंत्र झंडा तैयार करने वाले दर्जी पर नजर बनाए हुए हैं। जरूरत पड़ी तो एनआईए दर्जी से पूछताछ कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed