फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद मंडल में ड्रोन की दहशत: चोर की अफवाह में मानसिक रूप से कमजोर महिला समेत तीन को पीटा, पहरा दे रहे लोग

Wed, 30 Jul 2025 08:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 08:02 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में ड्रोन की दहशत लगातार जारी है। चोरी होने की अफवाह के कारण कई निर्दोष लोग पीट रहे हैं। पुलिस इसे अफवाह बता रही है। अभी भी ग्रामीण इलाकों में लोग पहरा दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Drone panic in Moradabad: Three people including mentally challenged woman were beaten rumour being thief
मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में दिखा ड्रोन और पहरा देते ग्रामीण - फोटो : संवाद

मुरादाबाद मंडल में ड्रोन उड़ने और चोर का शोर नहीं थम पा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में भीड़ ने चोर के शक में मानसिक रूप से कमजोर महिला समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। सिविल लाइंस के अगवानपुर में भीड़ ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया जबकि ठाकुरद्वारा में घूम रही मानसिक रूप से कमजोर महिला को चोर समझकर लोगों ने घेरकर पीट दिया।



रामपुर के मिलक में पाकबड़ा के युवक को लोगों ने घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी इकरार सोमवार की रात करीब एक बजे तीन साथियों के साथ आम के बाग बैठे थे। बताया जा रहा कि उनके पास एक टॉर्च थी जिससे वह सराय फारुख मोहल्ले में बार-बार लाइट मार रहे थे। इस पर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ।

Drone panic in Moradabad: Three people including mentally challenged woman were beaten rumour being thief
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

लोग मोहल्ले में जमा हो गए और चोर का शोर मचाकर लाठी डंडे के साथ बाग में घुस गए। भीड़ ने चारों तरफ से घेरकर इकरार को पकड़ लिया जबकि तीन युवक मौके से भाग गए। आरोप है कि लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और टॉर्च छीनकर उसके मुंह पर मार दी जिसमें वह घायल हो गए। इकरार ने चौकी में तहरीर दी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि युवक से संपर्क किया जा रहा है।

Drone panic in Moradabad: Three people including mentally challenged woman were beaten rumour being thief
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

उधर, ठाकुरद्वारा क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 11 बजे नगर में मानसिक रूप से कमजोर महिला घूम रही थी। लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि महिला रामपुर जिले स्वार थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहने वाली है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सोमवार को वह घर से निकलकर ठाकुरद्वारा पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drone panic in Moradabad: Three people including mentally challenged woman were beaten rumour being thief
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह परिजनों को बुलाकर महिला को सौंप दिया गया। तीसरी घटना रामपुर के मिलक की है। मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोबिन नगर निवासी टेंपो चालक आसिफ अपने पिता हारून के साथ व्यापारी के यहां चाय की पत्ती की डिलीवरी देने पहुंचा था। कमर में दर्द होने के कारण वह तहसील परिसर में खाली पड़े एक तख्त पर आराम करने लेट गया।

विज्ञापन
Drone panic in Moradabad: Three people including mentally challenged woman were beaten rumour being thief
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

इसी दौरान कुछ लोग आए और वह बिना उनसे कुछ पूछे पीटने लगे और कहने लगे कि अपने और साथियों का नाम बताओ। तब उसने बताया कि वह चाय की पत्ती उतारने अपने पिता के साथ मिलक आया है। कोतवाल धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो में चाय की पत्ती की डिलीवरी देने आए टेंपो चालक को भीड़ ने पीटा है जिससे वह घायल हो गया। चालक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed