फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन सच्चा, कौन झूठा: 'मैं नहीं गया सचिव के पास, पर कपड़े न दे रहे...'; MLA ने जिसकी पैरवी की उस पर भी कार्रवाई

Wed, 30 Jul 2025 03:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jul 2025 03:17 PM IST
सार

MLA Viral Video Controversy: मुरादाबाद मंडी समिति सचिव संजीव कुमार से मारपीट मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा विधायक रितेश गुप्ता अपने गार्ड और समर्थकों के साथ सचिव के कमरे में घुसते नजर आ रहे हैं। विधायक ने पहले दिए बयान में कहा था कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे और वायरल सीसीटीवी फुटेज पुरानी है।

विज्ञापन
UP MLA Video Controversy Viral Footage Contradicts Statement in Mandi Secretary Assault Case
मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई। वायरल वीडियो और धरना देने के दाैरान विधायक और अन्य - फोटो : अमर उजाला

Moradabad Mandi Assault Case: मुरादाबाद में मंडी समिति के सचिव संजीव कुमार के साथ दफ्तर में हुई मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक रितेश गुप्ता अपने सुरक्षा गार्ड और अन्य लोगों के साथ सचिव के कमरे में घुसते दिखाई दे रहे हैं। 



इस मामले में सोमवार को विधायक ने अपने बयान में कहा था कि एक वायरल सीसीटीवी फुटेज का हवाला देकर मुझे मौके पर होना बताया जा रहा है। यह बात जानकारी में आई है। तीन माह पहले मैं मंडी में धरने पर गया था तब सचिव के कार्यालय गया था, संभवत: तब की फुटेज होगी। जब मौके पर गया ही नहीं, तब फोटो का सवाल ही नहीं बनता।

UP MLA Video Controversy Viral Footage Contradicts Statement in Mandi Secretary Assault Case
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला

16 अप्रैल 2025 को धरने में बैठे विधायक की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरें में विधायक ने सफेद रंग की टीशर्ट और जींस पहन रखी है जबकि वायरल वीडियो में वह सफेद रंग के कुर्ता पजामा में दिख रहे हैं। ऐसे में पहले गए कपड़े विधायक के बयान का साथ नहीं दे रहे हैं। 

UP MLA Video Controversy Viral Footage Contradicts Statement in Mandi Secretary Assault Case
मुरादाबाद में डीएम से मुलाकात करते विधायक और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विधायक ने जिसकी की पैरवी, उस पर भी जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
व्यापारियों ने जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को पूरी तरह से एकतरफा बताया। कुछ दुकानदारों ने यह भी बताया कि शहर विधायक ने जिन आढ़तियों की पैरवी की थी उनके भी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP MLA Video Controversy Viral Footage Contradicts Statement in Mandi Secretary Assault Case
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

बारिश के बाद खराब हुईं सब्जियां 
जिला प्रशासन की कार्रवाई के दौरान ही बारिश होने लगी। इससे व्यापारी अपना सामान स्टोर नहीं कर सके और कई दुकानदारों की सब्जियां व फल बारिश में भीग गए। परिसर में कीचड़ फैल जाने से व्यापारी सामान को समेट नहीं सके। बोरे और क्रेट में भरी सब्जियां पानी में भीग गईं।

विज्ञापन
UP MLA Video Controversy Viral Footage Contradicts Statement in Mandi Secretary Assault Case
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
डीएम से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
मंडी समिति में हुई कार्रवाई के विरोध में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अनुज सिंह से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी गोपाल अंजान, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और हरिओम शर्मा ने डीएम से वार्ता कर इस कार्रवाई का विरोध किया। वार्ता के बाद एमएलसी गोपाल अंजान ने बताया कि मंडी के व्यापारियों के जो प्रस्ताव थे उसपर मौखिक रूप से सहमति बन गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed