{"_id":"5ed9dfc98ebc3e90ae67c84f","slug":"constable-commits-suicide-case-constable-spoke-to-family-before-suicide-he-told-brother-facebook-girl-is-roaming-in-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिपाही सुसाइड केस: मनीत ने आत्महत्या से पहले इन्हें किया था फोन, कहा था-वो फेसबुक वाली लड़की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही सुसाइड केस: मनीत ने आत्महत्या से पहले इन्हें किया था फोन, कहा था-वो फेसबुक वाली लड़की...
Fri, 05 Jun 2020 11:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
constable commits suicide
- फोटो : अमर उजाला।
सिपाही मनीत प्रताप के भाई बीरू सिंह ने बताया कि उसके भाई और युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच चैटिंग हुई। आरोप है कि इसके बाद युवती ने उसके भाई को परेशान करना शुरू कर दिया। मनीत ने अपने भाई को भी इसके बारे में बताया था कि उसे कोई लड़की परेशान कर रही है।
constable commits suicide
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद मनीत ने फेसबुक से आईडी डिलीट कर दी थी। इसके बाद वह मोबाइल पर कॉल करने लगी थी। उस पर बार बार दबाव बना रही थी कि वह उससे शादी करे। वरना उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। सीओ पूनम सिरोही ने बताया कि युवती से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि वह बुलंदशहर के डिबाई की रहने वाली है। नौ माह पहले ही फेसबुक के जरिये दोनों की दोस्ती हुई थी। युवती का भाई पीएसी कांस्टेबल है। उसकी तैनाती मुरादाबाद में है। लेकिन इन दिनों वह मुजफ्फरनगर में ड्यूटी कर रहा है।
constable commits suicide
- फोटो : अमर उजाला।
वो शहर में घूम रही है मैंने उससे बात नहीं की
सिपाही ने बुधवार सुबह और शाम इसके बाद रात में अपने घर फोन किया और परिवार के सभी सदस्यों से बात की। भाई ने बताया कि मनीत सामान्य लग रहा था। उसकी बातों से बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वह आत्महत्या कर लेगा।। इसी दौरान मनीत ने अपने भाई को बताया था कि फेसबुक वाली लड़की शहर में घूम रही है। वह उससे बात करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मैंने उससे बात नहीं की है। मैं अपनी ड्यूटी कर रहा हूं। रात साढ़े नौ बजे भी सिपाही ने भाई को कॉल की थी।

परिवार में अकेला कमाने वाला था मनीत
मनीत प्रताप सिंह और उसके बड़े भाई बीरू सिंह ने एक साथ पुलिस भर्ती की तैयारी की थी। मनीत का चयन हो गया था, जबकि बीरू पुलिस में भर्ती नहीं हो पाया। बीरू ने बताया कि पिता नेपाल सिंह ने मेहनत मजदूरी कर दोनों भाइयों को पढ़ाया था। अब मनीत के ऊपर ही पूरे घर की जिम्मेदारी थी। परिवार में मां शीला देवी, दो बहनें सबीता और प्रबीता हैं। चार भाई बहनों में मनीत सबसे छोटा था। बड़े भाई और दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।

गोकशी के मामले में लाइन हाजिर हुआ था सिपाही
पुलिस लाइन में तैनाती से पहले मनीत प्रताप गलशहीद थाने में तैनात थे। गलशहीद क्षेत्र में गोकशी के मामले में तत्कालीन एसओ समेत 14 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर किए गए थे। इनमें मनीत प्रताप भी शामिल था। पुलिस लाइन से ही उसे सपा विधायक के गनर के रूप में तैनात किया गया था।