फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मंडी में पांच घंटे गरजा बुलडोजर... नोकझोंक के बीच 100 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त; तस्वीरों में देखें

Wed, 30 Jul 2025 02:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jul 2025 02:11 PM IST
सार

Bulldozer Action Moradabad: मुरादाबाद में मंडी सचिव की दफ्तर में पिटाई के दूसरे दिन बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पूरे परिसर में पांच घंट तक चले इस अभियान में 100 दुकानों को तोड़ दिया गया। इससे माैके पर अफरा-तफरी मची रही। सचिव की पिटाई का आरोप भाजपा विधायक पर लग रहा है। 

विज्ञापन
Bulldozer Action in Moradabad Mandi Over 100 Illegal Structures Demolished Amid Protest and Chaos
मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई के बाद बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

Moradabad News Today: मुरादाबाद में सचिव संजीव कुमार की पिटाई के दूसरे दिन मंडी समिति परिसर में प्रशासन का बुलडोजर गरजा। विरोध और नोकझोंक के बीच मंगलवार सुबह एडीएम सिटी ज्योति सिंह और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने 100 से अधिक दुकानों पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पांच घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और आढ़तियों में भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। इस दौरान विरोध करने वाले आढ़तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर गाड़ी में बिठा लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

Bulldozer Action in Moradabad Mandi Over 100 Illegal Structures Demolished Amid Protest and Chaos
मुरादाबाद की मंडी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को मंडी समिति के सचिव से हुई मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। मंडी समिति परिसर में करीब पांच घंटे तक पांच बुलडोजरों से 100 से अधिक अस्थाई और स्थाई रूप से बनी दुकानों, छप्परों और टीन शेड को ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले सुबह साढ़े दस बजे तक मंडी में व्यापार और खरीदारी का माहौल था लेकिन 11 बजे जैसे ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की तो देखते ही देखते पूरा परिसर मलबे के ढेर और बिखरी सब्जियों के दृश्य में तब्दील हो गया।

Bulldozer Action in Moradabad Mandi Over 100 Illegal Structures Demolished Amid Protest and Chaos
मुरादाबाद की मंडी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों और आढ़तियों ने प्रशासन की कार्रवाई को मनमाना करार देते हुए आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें उजाड़ दिया गया। इससे उनका रोजगार भी प्रभावित हुआ और उनके स्टॉक किए गए सामान भी खराब हो गए हैं। आढ़ती राजपाल ने कहा कि वह कई साल से कारोबार कर रहे हैं। प्रशासन ने उनके टीन शेड तोड़ डाले। ऊपर से अचानक हुई बारिश ने रही-सही सब्जियां भी खराब कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulldozer Action in Moradabad Mandi Over 100 Illegal Structures Demolished Amid Protest and Chaos
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन को कार्रवाई के दौरान कई बार विरोध भी झेलना पड़ा। व्यापारियों की अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। इस बीच कई व्यापारी इकट्ठा हुए और इस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें तितर-बितर कर दिया और नेतृत्व करने वाले आढ़ती को हिरासत में लेकर गाड़ी में बिठा लिया। हालांकि माहौल शांत होने और माफी मांगने के बाद आढ़ती को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Bulldozer Action in Moradabad Mandi Over 100 Illegal Structures Demolished Amid Protest and Chaos
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

मारपीट के विरोध में उतरे आढ़ती
कार्रवाई के दौरान सोमवार को मंडी समिति के सचिव के साथ हुई मारपीट की घटना की भी चर्चा होती रही। अधिकतर आढ़तियों एवं व्यापारियों ने सचिव के साथ हुई मारपीट की घटना पर अपना विरोध जताया। उनका कहना था कि मंडी सचिव के साथ मारपीट नहीं करनी थी। इससे सभी लोगों का नुकसान हुआ है और उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। आढ़तियों का कहना था कि जिन लोगों ने सचिव को मारा है उन्हें सचिव से सिर्फ बात करनी चाहिए थी। अधिकारी के साथ हुई मारपीट का नुकसान उन्हें झेलना पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed