Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 'ईडी लाई ही नहीं थी वारंट, अब अंगूठे के निशान पर होगी कानूनी लड़ाई', आजम खां का बड़ा दावा; उठाए ये सवाल

Fri, 20 Nov 2026 10:18 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 20 Nov 2026 10:18 AM IST
सार

रामपुर में जेल से रिहाई के बाद सपा नेता आजम खां गुरुवार को मीडिया के सामने आए। उन्होंने ईडी के वारंट और अंगूठे के निशान को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने बहुत दुख सहे हैं और उन पर बहुत जुल्म हुए हैं।

विज्ञापन
Azam Khan Claims ED Had No Arrest Warrant, Plans High Court Petition Over Thumb Impression
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सपा नेता आजम खां ने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ईडी के पास वारंट ही नहीं था। उन्होंने अंगूठे के निशान को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि इस मामले में अलग से हाईकोर्ट में रिट दाखिल करेंगे। उनका आरोप है कि इस संबंध में झूठा हलफनामा दिया गया है।



मनी लांड्रिंग मामले में जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अंगूठे का जो निशान दिखाया जा रहा है, वह दिल्ली में की गई पूछताछ के दौरान का है, रामपुर जेल का नहीं।

Trending Videos
Azam Khan Claims ED Had No Arrest Warrant, Plans High Court Petition Over Thumb Impression
रामपुर सपा कार्यालय पहुंचे आजम खां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अंगूठा लगाने के मामले को लेकर वह अलग से अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। इस दौरान आजम खां ने अपने ऊपर बीते समय में हुई कार्रवाई और मुश्किलों का जिक्र करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने बहुत दुख सहे हैं और उन पर बहुत जुल्म हुए हैं।

Azam Khan Claims ED Had No Arrest Warrant, Plans High Court Petition Over Thumb Impression
रामपुर में आजम खां का स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जेल जाने के बाद 28 किलो घट गया वजन

रामपुर। आजम खां ने जेल में रहने के दौरान अपने स्वास्थ्य पर पड़े असर का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने सरेंडर किया था, तब उनका वजन 98 किलो था। अब घटकर 70 किलो रह गया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चोरी, बेईमानी और कमीशन लेने का आरोप नहीं लगा। इसके बावजूद उन्हें जिन मुकदमों और परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, वह उनके लिए बेहद पीड़ादायक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Azam Khan Claims ED Had No Arrest Warrant, Plans High Court Petition Over Thumb Impression
पत्रकार वार्ता के दाैरान आजम खां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुकदमा वापस लेकर आरडीए को देंगे विश्वविद्यालय गिराने का न्योता

आजम खां ने जौहर विश्वविद्यालय को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह अपना मुकदमा वापस लेने के बारे में सोच रहे हैं। इसके बाद ऐलान करेंगे कि बुलडोजर लाइये और विश्वविद्यालय की जितनी इमारतें हैं, उन्हें तोड़ दीजिए। उन्होंने कहा कि दुनिया देखे कि शिक्षा का मंदिर अगर कोई मुसलमान बनाता है तो उसे किस तरह गिराया जाता है। आजम खां ने कहा कि मुकदमा वापस लेने के बाद रामपुर विकास प्राधिकरण को निमंत्रण देंगे कि वह आए और विश्वविद्यालय को गिराए।

विज्ञापन
Azam Khan Claims ED Had No Arrest Warrant, Plans High Court Petition Over Thumb Impression
आजम खां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आजम खां ने ईडी की कार्रवाई के दौरान अपने साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि ईडी के साथ आई मुरादाबाद पुलिस ने उन्हें चोट पहुंचाई। उन्होंने इसे अमानवीय व्यवहार बताते हुए मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed