करीब पांच घंटे की जांच पड़ताल के बाद भी सैंतली गांव में विवाहिता और उसके बच्चों की मौत के मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझी रही। टूटीं चूड़ियां, गले पर कटे के निशान और टायलेट से सने साइमा के हाथ सवाल उठा रहे हैं। चूड़ियां कैसे टूटीं, साइमा के गले पर कट और होंठ पर चोट के निशान कहां से आए... पुलिस के सामने ये सवाल हैं। हालांकि पुलिस अभी कुछ बोलना नहीं चाहती।
2 of 5
amroha murder
- फोटो : अमर उजाला
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सैंतली गांव में विवाहिता साइमा और उसके दो बच्चों की मौत के बाद एसपी डॉ. विपिन ताडा, एएसपी अजय प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर शरद मलिक ने घटनास्थल पर चार घंटे तक जांच पड़ताल की। साइमा के पति आसिफ, ग्राम प्रधान समेत करीब दस महिला और पुरुषों से अलग-अलग पूछताछ की। लोगों के बयान और घटनास्थल के हालात मिल नहीं रहे हैं।
3 of 5
amroha murder
- फोटो : अमर उजाला
साइमा का शव कमरे में डबलबेड पर मिला। टूटी चूड़ियां बरामदे में मिली हैं। साइमा के दाहिने हाथ की उंगलियां में टायलेट लगा था। ऐसे में अगर साइमा ने आत्महत्या की तो होंठ पर चोट और गले पर कट के निशान कैसे आए। पुलिस इन सब सवालों के जवाब में तलाशने में लगी है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
4 of 5
amroha murder
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ने बंद कमरे में की पूछताछ
गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आईजी रमित कुमार शर्मा भी गांव सैंतली पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद पति समेत कई लोगों से बंद कमरे में पूछताछ की है।
5 of 5
amroha murder
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं बाद में आईजी और एसपी डॉ. विपिन ताडा ने घर के बाहर चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सत्यता जानने की कोशिश की। हत्या की पुष्टि हो सके ऐसे कुछ खास सुराग निकल कर सामने नहीं आए। सभी लोग साइमा को मानसिक रूप से बीमार बताकर आत्महत्या की और इशारा करते रहे।