फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Foreign woman misdeed after being lured with promise of marriage

विदेशी युवती से रिजॉर्ट में हैवानियत: लिव-इन में रहते थे, फिर एक वादे पर तीन दिन बनाया हवस का शिकार, अब मुकरा

Thu, 10 Sep 2026 05:34 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, तावड़ू (नूंह)
संवाद न्यूज एजेंसी, तावड़ू (नूंह) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 10 Sep 2026 05:34 PM IST
सार

रिजॉर्ट में विदेशी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 6 माह की गर्भवती है। आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Foreign woman misdeed after being lured with promise of marriage
युवती से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह जिले के मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र स्थित एक नामी रिजॉर्ट में विदेशी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता करीब 6 माह की गर्भवती बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक फिलहाल फरार है।

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता कुआलालंपुर, मलेशिया की रहने वाली है और पिछले काफी समय से गुरुग्राम में आरोपी युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच आरोपी युवक पीड़िता को मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र के एक रिसोर्ट में लेकर आया और वहां शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस मामले में मोहम्मदपुर अहीर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस पीड़िता के बयान और रिसोर्ट के रिकॉर्ड के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed