{"_id":"5e46574b8ebc3ee5eb14cc24","slug":"up-amroha-brutal-murder-case-mother-daughter-and-son-found-dead-in-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: डबलबेड के बॉक्स में मिला बच्चों का शव, उपर पड़ी थी मां की निर्वस्त्र लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डबलबेड के बॉक्स में मिला बच्चों का शव, उपर पड़ी थी मां की निर्वस्त्र लाश
Fri, 14 Feb 2020 01:55 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
मृतक मां और बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
अमरोहा जिले के डिडौली स्थित सैंतली गांव में गुरुवार को महिला और उसके दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों के शव डबलबेड के बॉक्स में मिले। बच्चों की मां का शव निर्वस्त्र उसी बेड पर पड़ा मिला। विवाहिता के होंठ पर चोट और गले पर कटे हुए निशान मिले हैं। गले में नाड़े का फंदा कसा था।
Trending Videos
परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
आईजी, एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। परिजन और ग्रामीण विवाहिता को मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। वहीं, विवाहिता के भाई ने हत्या का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने पति से गहन पूछताछ की।
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चारपाई पर पड़े मासूम बहन-भाई के शवों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरा घर चीख चीत्कार से गूंज उठा और गांव में हर तरफ मातम छा गया। शाम तक घर और बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। साइमा के पति आसिफ का रो-रोकर बुरा हाल था। वह चीख-चीखकर यही बयां कर रहा था कि उसका घर उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घर और बाहर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। घर से सौ मीटर दूर तक पुरुष और महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। हर किसी की आंखें नम थीं। साइमा और मासूम बच्चों की एक झलक पाने को महिलाएं लालायित थीं। काफी देर तक पुलिस साइमा के शव के पास जांच करती रही।
विज्ञापन
घर के बाहर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद करीब नौ अन्य लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम पति आसिफ की तहरीर पर साइमा के खिलाफ दोनों बच्चों को मारकर आत्महत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।