फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बिहार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या, मिर्जापुर में खून से लथपथ मिली लाशें

Sun, 14 Mar 2021 03:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Mar 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
three people from bihar killed by sharp weapons dead body found in mirzapur up
सड़क किनारे मिली लाशें। - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले में सड़क किनारे बिहार के तीन लोगों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तीनों की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई, इसके बाद उनके शव मिर्जापुर-वाराणसी बॉर्डर पर स्थित चुनार थाना क्षेत्र के नंदूपुर गांव में सड़क किनारे फेंके गए थे। खून से लथपथ मिले शवों को देखकर सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। किसी ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।


पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंची और जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। देखें अगली स्लाइ्डस...।
three people from bihar killed by sharp weapons dead body found in mirzapur up

पुलिस के अनुसार, चुनार कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर बॉर्डर पर  स्थित नंदूपुर रुदौली गांव के पास सड़क किनारे रविवार की सुबह तीन युवकों के शव मिले। तीनों युवकों की हत्या कर शव को राज्य मार्ग-74 के किनारे फेंका गया था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी।

three people from bihar killed by sharp weapons dead body found in mirzapur up

सूचना पर चुनार कोतवाल मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान हो गई है, तीनों बिहार राज्य के रहने वाले हैं। इनमें राजकुमार यादव(35) उर्फ पिंटू यादव पुत्र घुघली यादव रोहतास जिले के थाना गोरारी का रहने वाला है। वहीं, ओम कुमार(30) पुत्र जमीदार साव रोहतास जिले के गोरारी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का निवासी था। तीसरा मृतक पिंटू कुमार(40) पुत्र राजेन्द्र सिंह सासाराम जिले के अमरी तालाब करवरिया का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
three people from bihar killed by sharp weapons dead body found in mirzapur up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजकुमार यादव के पास मिले कागजात से उसकी पहचान हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाई और परिजनों को सूचन दी। उसके पास से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो उसके भाई ने उसकी शिनाख्त की। उसने बताया कि शनिवार की रात उसका भाई राजकुमार स्कॉर्पियो मालिक पिंटू और अपने साथी ओम के साथ निकला था।

विज्ञापन
three people from bihar killed by sharp weapons dead body found in mirzapur up
प्रतिकात्मक फोटो।

पुलिस उन दोनों के शव की शिनाख्त कर छानबीन में जुटी गई। शव को देखने से लग रहा था कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटनास्थल पर एक कारतूस भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं गोली मारकर तो हत्या नहीं की गई है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed