Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly Man Honey trapped In Aligarh

अलीगढ़: बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाया, तमंचे के बल पर वीडियो बनाकर ऐंठे 1.30 लाख रुपये, ऐसे दिया झांसा

Thu, 26 Nov 2026 05:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 26 Nov 2026 05:03 PM IST
सार

आरोपी महिला व उसके साथी ने एक सस्ता प्लॉट दिलाने की बात कहकर 50 हजार रुपये बयाना लेकर आने के लिए बुजुर्ग से कहा। बुजुर्ग रुपये लेकर पहुंचा। महिला उसे एक मकान में ले गई। कमरे में महिला ने अपने कपड़े उतार दिए। बुजुर्ग को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने लगी।

विज्ञापन
Elderly Man Honey trapped In Aligarh
हनीट्रैप में फंसाने की पुलिस कर रही जांच - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

एक महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर बुजुर्ग रिश्तेदार को हनीट्रैप में फंसाकर 1.30 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने तमंचे के बल पर बुजुर्ग के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाई और दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। 70 हजार रुपये की और मांग करने पर बुजुर्ग ने क्वार्सी थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्वार्सी थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि रोरावर थाना क्षेत्र के नीवरी मोड़ निवासी 60 वर्षीय ऊदल खां ने शिकायत में कहा है कि शिफा कॉलोनी निवासी उनकी रिश्तेदार बॉबी ने 14 नवंबर की सुबह उन्हें फोन किया। उसने नगला पटवारी में एक सस्ता प्लॉट दिलाने की बात कहकर 50 हजार रुपये बयाना लेकर आने के लिए कहा। ऊदल खां पत्नी से 50 हजार रुपये लेकर बॉबी के घर पहुंच गए। बॉबी उन्हें नगला पटवारी स्थित एक मकान में ले गई।
विज्ञापन


आरोप है कि कमरे में पहुंचते ही बॉबी ने अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद दो लाख रुपये की मांग करते हुए बुजुर्ग को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। इसी बीच उसका साथी महमूद नगर निवासी मुबीन भी कमरे में आ धमका। मुबीन ने झाड़ू और थप्पड़ों से बुजुर्ग की पिटाई की। इसके बाद सिर पर तमंचा तानकर जबरन उनके कपड़े उतरवाए। इसके बाद दोनों ने मिलकर बुजुर्ग का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 318(2), 308(7), 115(2), 351(2) और 351(3) के तहत महिला और उसके साथी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। - सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

Trending Videos

जनसेवा केंद्र से भी निकलवाए रुपये
आरोपियों ने बुजुर्ग की जेब में रखे 50 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद दोनों बुजुर्ग को नगला पटवारी बंबा स्थित एक जनसेवा केंद्र पर ले गए। आरोप है कि वहां दबाव बनाकर उनके बैंक खाते से 30 हजार रुपये और निकलवा लिए। इसके बाद भी आरोपियों ने रुपये की मांग की। लोकलाज के डर से पीड़ित ने अपने बेटे आलिम से 50 हजार रुपये लेकर बाईपास स्थित एक लॉज के पास आरोपियों को दिए। 1.30 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी 70 हजार रुपये की और मांग करने लगे।

दूसरे रिश्तेदार से भी रुपये ऐंठने और युवक के आत्महत्या करने का आरोप
पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बॉबी और उसका साथी मुबीन पेशेवर तरीके से लोगों को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर वसूली करते हैं। इससे पहले दोनों ने मिलकर एक अन्य रिश्तेदार को इसी तरह जाल में फंसाकर एक लाख रुपये ऐंठे थे। आरोप है कि इनके चुंगल में फंसकर बदनामी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक युवक आत्महत्या कर चुका है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी उनके और उनके परिवार के साथ कोई वारदात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed