{"_id":"6b07c5832ec99440aa0d1ebe","slug":"man-for-stealing-30-meter-copper-cable-worth-rs-30000-from-adani-power-plant-recovered-hidden-bag-near-boundary-korba-news-c-1-1-noi1487-4972303-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: अडानी पावर प्लांट में कॉपर केबल चोरी, 30 मीटर केबल के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: अडानी पावर प्लांट में कॉपर केबल चोरी, 30 मीटर केबल के साथ आरोपी गिरफ्तार
Thu, 26 Nov 2026 03:39 PM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:39 PM IST
सार
कोरबा के अडानी पावर प्लांट में कॉपर केबल चोरी के मामले में उरगा पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 30 मीटर केबल बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में कॉपर केबल चोरी की वारदात पर उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने अडानी पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग 30 मीटर कॉपर केबल बरामद किया गया है। इस केबल की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।
अडानी पावर प्लांट के सिक्योरिटी ऑफिसर नंद किशोर ने थाना उरगा में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आज सुबह लगभग 06:00 बजे आरोपी अजीत टण्डन पावर प्लांट परिसर से कॉपर केबल चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। प्लांट के कर्मचारियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 660/2025 दर्ज किया गया। यह अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) BNS के तहत पंजीबद्ध किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एक नजरी नक्शा तैयार किया। प्रार्थी नंद किशोर और गवाहों के कथन भी दर्ज किए गए। आरोपी अजीत कुमार टण्डन से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसका मेमोरेंडम कथन लिया गया। उसकी निशानदेही पर अडानी पावर प्लांट की बाउंड्रीवॉल के पास से चोरी का केबल बरामद हुआ। काले रंग के एक थैले में छिपाकर रखे लगभग 30 मीटर कॉपर केबल को विधिवत जब्त किया गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान और न्यायिक प्रक्रिया
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत कुमार टण्डन के रूप में हुई है। वह समार साय टण्डन का पुत्र है और उसकी उम्र 40 वर्ष है। अजीत कुमार टण्डन रेलवे क्रॉसिंग, भैंसमा रोड, थाना उरगा का निवासी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी। इसके बाद अजीत कुमार टण्डन को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल और पुलिस की अपील
यह उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही बालको पावर प्लांट से भी तांबा चोरी की घटना हुई थी। उस मामले में बालको थाना पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा था। अब अडानी प्लांट में हुई इस चोरी ने औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों और सभी औद्योगिक संस्थानों से एक अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें।

बालको के बाद अडानी पावर प्लांट में चोरी,आरोपी जेल