फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: क्षतिग्रस्त है यूपी का ये बड़ा पुल, नहीं हुआ काम शुरू, एक महीने तक बंद रहेंगे बड़े वाहन

Sun, 21 Apr 2019 06:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 21 Apr 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Work not start of ganga barrage bridge in Bijnor and will shut down for one month
गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर स्थित गंगा बैराज के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। एस्टीमेट पास नहीं होने के कारण मरम्मत का काम अटका है। एस्टीमेट का प्रस्ताव एनएच के अफसरों ने दिल्ली भेज दिया है। पास होने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।

Work not start of ganga barrage bridge in Bijnor and will shut down for one month
गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर स्थित गंगा बैराज के पुल के गेट नंबर 14 के सामने डेढ़ मीटर सड़क शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। एनएच के अफसरों ने डीएम के साथ शनिवार को पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच पड़ताल की।

Work not start of ganga barrage bridge in Bijnor and will shut down for one month
क्षतिग्रस्त पुल की जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक होने में एक माह का समय लगेगा। एक माह के लिए पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। छोटे वाहन भी धीमी गति से गुजरेंगे। उम्मीद थी कि रविवार से पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Work not start of ganga barrage bridge in Bijnor and will shut down for one month
गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक एनएच के अफसर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का एस्टीमेट पास होने तक पुल की मरम्मत करने में कोई जोखिम लेने को तैयार नहीं हैं। एनएच मेरठ के अफसरों ने पुल की मरम्मत का एस्टीमेट बनाकर मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे दिल्ली को भेज दिया है। एस्टीमेट पास होने में एक-दो दिन लगने की उम्मीद है। इसके बाद ही पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू हो पाएगा। इससे पहले काम शुरू होने की कतई उम्मीद नहीं है। पुल पर बड़े वाहन बंद होने से बड़े वाहनों के स्वामी भारी परेशान है। उन्हें दिल्ल, हरियाणा, पंजाब  के लिए अपने वाहन  वाया गजरौला व हरिद्वार से होकर गुजारने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Work not start of ganga barrage bridge in Bijnor and will shut down for one month
क्षतिग्रस्त पुल की जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

रात में इक्का-दुक्का वाहन ही गुजर रहे हैं हाईवे से  
गंगा बैराज के पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बाद दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर जाम की जगह सन्नाटा परसने लगा है। रात में छोटे वाहनों से आने वाले लोगों को दूर-दूर तक कोई वाहन दिखाई नहीं दे रहा। रात में छोटे वाहनों से आने वाले लोगों के मुताबिक हाईवे पर कहीं भी जाम नहीं मिलता। रात में चाहे किसी भी समय इस मार्ग से आ जाएं। बैराज के पुल से छोटे वाहनों को पुलिस धीमी गति से निकाल रही है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही से जो रौनक दिखाई देती थी वह सब गायब है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed