फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीभत्स नजारा, कांपी रूह..., लाश को नोंच रहे थे कुत्ते, करीबी ने की हैवानियत, शव के किए 17 टुकड़े

Tue, 27 Oct 2020 01:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
woman murder in meerut, dead body found in sevral pieces
meerut police - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में फतेल्लाहपुर क्षेत्र में कब्रिस्तान के पीछे सोमवार सुबह वीभत्स नजारा था। कूड़े के ढेर में बोरे में पड़े मानव अवशेषों को कुत्ते नोंच रहे थे। एक महिला ने यह देखकर शोर मचा दिया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बोरा खोला गया तो नजारा देख लोगों की रूह कांप गई।



बोरे में महिला के शरीर के टुकड़े कटे पड़े थे। महिला के शरीर को बड़ी ही निर्दयता से काटा गया था। शव तकरीबन 17 टुकड़ों में बंटा था। लेकिन सिर नहीं मिला। पुलिस के अनुसार किसी करीबी ने इस हैवानियत को अंजाम दिया है। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

woman murder in meerut, dead body found in sevral pieces
meerut police - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार कब्रिस्तान के दूसरी तरफ शमशान घाट है जो परतापुर थाना क्षेत्र के बजौट गांव का है। बजौट निवासी शाहीन ने कूड़े के ढेर में कुत्तों को मानव अवशेष नोंचते देखा था। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट और परतापुर थाने की पुलिस ने महिला के अवशेषों को बोरे से निकलवाया, जोकि नग्न अवस्था में था।

उसकी गर्दन से ऊपर का हिस्सा गायब था। पहचान पूरी तरह से मिटाने के लिए इन अवशेषों को जलाने का प्रयास भी किया गया। मौके पर लिसाड़ी गेट और बजौट गांव के लोग काफी संख्या में पहुंच गए है। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। 

woman murder in meerut, dead body found in sevral pieces
meerut police - फोटो : amar ujala

हत्यारा कोई करीबी
लिसाड़ी गेट और परतापुर थाना पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का बताया तब जाकर विवाद निपटा। सीओ कोतवाली का कहना है कि महिला की शिनाख्त होने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा। महिला को मारने वाला उसका करीबी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman murder in meerut, dead body found in sevral pieces
meerut police - फोटो : amar ujala

संवेदनहीन हुई पुलिस, टकराने की कोशिश
बोरे में महिला का शरीर टुकड़ों में पड़ा था। लेकिन पुलिस ऐसे मौके पर भी संवेदनहीन हो गई। मामला टरकाने के लिए कब्र से शव निकालने की बात कह दी। लेकिन जब लोगों ने शरीर के इतने टुकड़े होने पर सवाल उठाया तो पुलिसकर्मी चुप हो गए और इसे हत्या का मामला बताकर कार्रवाई करनी शुरू की।

विज्ञापन
woman murder in meerut, dead body found in sevral pieces
meerut police - फोटो : amar ujala

लोगों ने कहा कि एक तरफ तो महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति जैसे तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, ऐसे मामलों में पुलिस का महिलाओं के प्रति नजरिया सवालिया निशान खड़ा करता है। एक महिला के साथ इस कदर हैवानियत की गई। उसकी निर्ममता से हत्या की गई। लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed