फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: आखिर कब गिरफ्तार होगा याकूब, पुलिस ने कुर्क की पांच करोड़ की संपत्ति, कोठी में छिपे थे कई बड़े राज

Wed, 13 Jul 2022 08:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Jul 2022 08:35 PM IST
विज्ञापन
When will be arrested of former minister Haji Yakub Qureshi, five crore house attached by Meerut police
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। लंबे समय से परिवार सहित फरार चल रहे याकूब की पांच करोड़ की कोठी को पुलिस ने कुर्क कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई ऐसे राज खुले हैं, जिन्हें जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। 



बुधवार दोपहर को करीब दो बजे पुलिस की टीम हाजी याकूब कुरैशी के सराय बहलीम स्थित कोठी पर पहुंची। वहीं टीम कोठी के अंदर पहुंची तो वहां का नजारा कुछ अलग ही थी। कोठी में एसी चलते मिले और ड्रॉइंग रूम में टेबल पर कपों में चाय रखी हुई थी। इसके अलावा डीप फ्रिजर में मीट व खाने-पीने की अन्य वस्तुएं भी मिली हैं। कोठी के अंदर एक आलीशान कुर्सी भी मिली है, जिस पर याकूब बैठकर लोगों की समस्याएं सुनता था। हालांकि कोठी में नौकर और एक रिश्तेदार के अलावा कोई नहीं था।

When will be arrested of former minister Haji Yakub Qureshi, five crore house attached by Meerut police
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि एएसपी चंद्रकांत मीणा, सीओ किठौर अमित राय, सीओ रुपाली राय, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और विवेचक नरेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ बुधवार दोपहर को याकूब की कोठी पर पहुंचे लेकिन, तब तक पूरा परिवार नगदी और जेवरात लेकर फरार हो चुका था। वहीं इतनी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को देख वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।

When will be arrested of former minister Haji Yakub Qureshi, five crore house attached by Meerut police
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में हुई कार्रवाई 
पूर्व मंत्री हाजी याकूब द्वारा मीट फैक्टरी में अवैध रूप से मीट का कारोबार करने के मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है। पहले भी याकूब की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। वहीं बुधवार को भी पांच करोड़ की कोठी को कुर्क किया गया है। यह मामला कोर्ट में भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
When will be arrested of former minister Haji Yakub Qureshi, five crore house attached by Meerut police
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला

कोठी में कई घंटे चली कार्रवाई
बताया गया कि करीब पांच सौ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में याकूब की कोठी में कार्रवाई हुई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कोठी के अंदर मीट कारोबार से जुड़े कागजात ढूंढने की कोशिश की लेकिन, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इस दौरान पुलिस ने कई घंटों तक कोठी के अंदर कार्रवाई की।

विज्ञापन
When will be arrested of former minister Haji Yakub Qureshi, five crore house attached by Meerut police
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : अमर उजाला

आखिर कब गिरफ्तार होगा हाजी याकूब
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ कई बार कार्रवाई हो चुकी है लेकिन, सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक याबूक को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस लाख कोशिश कर रही है लेकिन, अभी तक हाजी याकूब पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed