फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haji Yaqub news: इस आलीशान कुर्सी पर लगता था याकूब का जनता दरबार, कुर्की से पहले नकदी-जेवरात लेकर परिवार हुआ फरार

Wed, 13 Jul 2022 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Jul 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
Haji Yaqub news Meerut,Yakub family absconded with cash and jewelery before police action of attachment
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की सवा सौ करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क करने की कार्रवाई की है। तकरीबन दो बजे तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी याकूब कुरैशी के सराय बहलीम स्थित आवास पर पहुंचे और यहां पांच सौ करोड़ की आलीशन कोठी को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कराई। वहीं आलीशान कोठी के अंदर का नजारा देखकर पुलिस अफसर भी हक्के बक्के रह गए। करोड़ों की कीमत की इस कोठी में आलीशान कुर्सी भी रखी मिली है जिस पर हाजी याकूब कुरैशी जनता दरबार लगाते थे। पुलिस कई घंटे से कार्रवाई में जुटी है।



पुलिस ने अंदेशा जताया है कि कुर्की की कार्रवाई से कुछ घंटे पहले ही हाजी याकूब के परिवार के सदस्य कोठी में ही मौजूद थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान घर में याकूब के नौकर और एक रिश्तेदार के अलावा कोई नहीं मिला है, जबकि ड्रॉइंग रूम में टेबल पर कपों में चाय मिली तो डीप फ्रिजर में मीट व खाने-पीने की अन्य वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस की कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है। आगे तस्वीरों में देखें ये बड़ी कार्रवाई।

Haji Yaqub news Meerut,Yakub family absconded with cash and jewelery before police action of attachment
कुर्की - फोटो : अमर उजाला

पांच करोड़ बताई गई कोठी की कीमत
कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंचे पुलिस अफसर कोठी के अंदर का नजारा देखकर भौचक्के रह गए। घनी आबादी वाले क्षेत्र में बनी हाजी याकूब की यह कोठी  ऐश-ओ-आराम की हर सुविधा से लैस बताई गई है। पुलिस इस कोठी की कीमत पांच करोड़ रुपये बता रही है।

Haji Yaqub news Meerut,Yakub family absconded with cash and jewelery before police action of attachment
कुर्की - फोटो : अमर उजाला

किचन में रखा था खाना, डीप फ्रिजर में मिला मीट
पुलिस के अनुसार हाजी याकूब की कोठी में कुर्की होने से पहले ही परिवार के सदस्य फरार हो गए। पुलिस को कार्रवाई के दौरान यहां एसी व पंखे ऑन मिले हैं। घर की किचन व फ्रिज में बना हुआ खाना, ड्रॉइंग रूम में टेबल पर खाने की प्लेटें व कपों में चाय मिली है। यही नहीं, घर में रखे डीप फ्रिजर में काफी मात्रा में मीट रखा मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यहां ईद के मौके पर जमकर पार्टी हुई होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haji Yaqub news Meerut,Yakub family absconded with cash and jewelery before police action of attachment
कुर्की - फोटो : अमर उजाला

कुर्की के पहले परिवार फरार
कहा जा रहा है कि परिवार को पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई की पहले से ही जानकारी थी, क्योंकि कोठी के अंदर कई कमरों में ताले लगे मिले हैं। कई कमरों की अलमारियों में जेवर के खाली डिब्बे मिले हैं। बताया गया कि परिवार के सदस्य घर से महत्वपूर्ण कागजात, नकदी और जेवर लेकर कार्रवाई से एन पहले ही फरार हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने तालों को तुड़वाने के लिए कटर को बुलाया है।

 

विज्ञापन
Haji Yaqub news Meerut,Yakub family absconded with cash and jewelery before police action of attachment
इस कुर्सी पर लगता था याकूब का जनता दरबार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने कोर्ट में दोबारा लगाई थी कुर्की की अर्जी
मेरठ-हापुड़ रोड पर मीट फैक्टरी में अवैध रूप से मीट का कारोबार करने के मामले में संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई के लिए मेरठ पुलिस सभी तैयारियों के साथ सराय बहलीम पहुंची। कई घंटे से पुलिस कुर्की की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने संपत्ति की कुर्की के लिए कोर्ट में दोबारा अर्जी लगाई थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed