फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरसात में मुसीबत बने अंडरपास कई फुट तक जलभराव, आसपास के गांवों का कटा रहता है संपर्क

Thu, 23 Jul 2020 02:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Jul 2020 02:30 AM IST
सार

  • बरसात में कई-कई फुट तक हो जाता है जलभराव पानी
  • कई-कई दिन तक कटा रहता है आसपास के गांवों का संपर्क

विज्ञापन
Water up to several feet underpass became a problem in rain in Baghpat

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में यातायात सुविधा के लिए रेलवे की ओर से जनपद बागपत में 38 अंडरपास बनाए गए थे। मगर, बरसात में यह अंडरपास मुसीबत बन जाते है। एक अंडरपास के आसपास चार से पांच गांव बसे हुए है, जिनका एक-दूसरे संपर्क रहता है। बरसात में कई कई दिन तक जलभराव होने से आसपास के गांवों का संपर्क कटा रहता है।



बड़का गांव के ग्रामीण विक्की चौहान और अजय चौहान का कहना है कि बड़का अंडरपास से हिलवाड़ी, बड़का, बाम, औसिक्का व गुराना आदि गांव के ग्रामीणों का आवागमन रहता है। बरसात के दिनों में अंडरपास में पानी भरने से इन गांवों से संपर्क टूट जाता है। 

Water up to several feet underpass became a problem in rain in Baghpat
बावली गांव के प्रधान ओमवीर, अनुज तोमर आदि का कहना है कि बावली अंडरपास से बावली, रूस्तमपुर, महावतपुर, बड़ौत, खड़खड़ी, जलालपुर, रमाला, बासौली, बरवाला आदि सहित कई गांवों का आवागमन होता है। मगर, बरसाती दिनों में अंडरपास से गुजरना जोखिम भरा रहता है।

असारा गांव के आरिफ, थल गांव के खलील का कहना है कि असारा अंडरपास में तो बिना बरसात ही आसपास खेतों से पानी टूटकर भरा रहता है। बरसात के मौसम मेें तो पूरा अंडरपास पानी से लगभग डूब जाता है। इससे रमाला, असारा, किरठल, अशरफाबाद थल, बुढ़पुर, गांगनौली, भगवानपुर, हिम्मतपुर सुजती, दोघट, लूंब, तुगाना आदि सहित कई गांवों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है।
 
Water up to several feet underpass became a problem in rain in Baghpat

वर्ष 2019 में धंस गया था रेलवे ट्रैक
अंडरपास में पानी भरने से इसके ऊपर बनाया रेलवे ट्रैक के आसपास मिट्टी धंसने का खतरा रहता है। वर्ष 2019 में बड़का रेलवे अंडरपास के पास पटरी के नीचे व बराबर की मिट्टी का कटान होने से ट्रैक धंस गया था। इस कारण कई दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Water up to several feet underpass became a problem in rain in Baghpat
चल रहा अंडरपास पर टीनशेड लगाने का कार्य
स्टेशन अधीक्षक ओमवीर कुमार ने बताया कि इस समय अधिकांश अंडरपास पर टीनशेड व जल भराव को दूर करने का काम किया जा रहा है। पानी निकालने के लिए मोटर की व्यवस्था की गई है। मिट्टी कटान की आशंका के चलते रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए इस रूट पर कई जगह पर गति का कॉशन लगाया गया है, जिस कारण ट्रेन अंडरपास के ऊपर से धीमी गति से चल रही है।

 
विज्ञापन
Water up to several feet underpass became a problem in rain in Baghpat
यह हुआ था खर्च
एक अंडरपास बनाने के लिए एक करोड़ 48 लाख रुपये का खर्च आया था। मार्च 2016 से मार्च 2017 तक मानव रहित रेलवे फाटक समाप्त कर उनके स्थान पर 38 अंडरपास बनाए गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed