फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: 'मौत' बनकर आई बारिश, परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे की थम गईं सांसें

Sat, 28 Jul 2018 11:14 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sat, 28 Jul 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
UP: Two died due to falling roof of house in Shamli, many injured, photos
बारिश में गिरी मकान की छत, मां-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में सोमवार की बारिश एक परिवार के लिए मौत बनकर आई। पूरा परिवार घर के भीतर था और मकान की छत भरभराकर गिर गई। चीख-पुकार मची तो पड़ोसी दौड़ पड़े। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। जानिए पूरा मामला।

UP: Two died due to falling roof of house in Shamli, many injured, photos
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। यहां बारिश के कारण छत में डाला गया गाटर टूटने से छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि पति, दूसरा बेटा घायल हो गया। सूचना पर डीएम-एसपी ने घटना स्थल का मुआयना किया और जानकारी ली। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

UP: Two died due to falling roof of house in Shamli, many injured, photos
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ला ईदगाह रामड़ा रोड निवासी यूनुस बागवां रिक्शा चलाता है। यूनुस ने अपने मकान में ईंटों और मिट्टी से एक कमरा बना रखा है। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही बारिश शुरू हुई तो कमरे की छत में कड़ियों के नीचे लगा गाटर टूट गया। जिसके बाद पूरी छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में यूनुस, उसकी पत्नी नाजमा (46), बेटा मुरसलीन (13) और दूसरा बेटा (10) समीर दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Two died due to falling roof of house in Shamli, many injured, photos
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

वहीं छत गिरने की आवाज पर मोहल्ले में चीखपुकार मच गई। सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हो गया। करीब आधा घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने मलबे के नीचे से यूनुस की पत्नी नाजमा व बेटे मुरसलीन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
UP: Two died due to falling roof of house in Shamli, many injured, photos
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद यूनुस और उसके दूसरे बेटे समीर को बाहर निकाला। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनको बाहर रेफर कर दिया। सूचना पर एसडीएम सुरजीत सिंह, सीओ राजेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह, तहसीलदार रणबीर सिंह मौके पर पहुंच गए तथा पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उधर, देर शाम एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत रिपोर्ट तैयार कराई गई है। पीड़ित परिवार को आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed