फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूब वायरल हो रहा खाकी की करतूत का वीडियो, डायल 100 के कर्मियों ने की सभी हदें पार, देखें तस्वीरें

Wed, 26 Sep 2018 05:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 26 Sep 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
UP police misbehave with girl student and video viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस की फिर से शर्मनाक करतूत सामने आई है। मेरठ में पुलिस की करतूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा डायल 100 के कर्मियों ने छात्रा के साथ अभद्रता करने में सभी हदें पार कर डाली। जानिए आखिर माजरा क्या है:- 

UP police misbehave with girl student and video viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जनता की मित्र कही जाने वाली यूपी 100 पुलिस की करतूत ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस की चलती गाड़ी में मेडिकल की एक छात्रा की पिटाई की गई। इसे राह चलते लोगों ने तो देखा ही, इस हरकत का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एसएसपी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए सीओ सिविल लाइन को जांच सौंपी है। होमगार्ड की बर्खास्तगी की डीजी होमगार्ड से संस्तुति की गई है।

UP police misbehave with girl student and video viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यह हुआ था मामला 
हापुड़ जिले की निवासी युवती शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उसका सहपाठी जो दूसरे समुदाय से है, वह जागृति विहार में किराए पर रहता है। बीते रविवार यह छात्रा सहपाठी के घर गई थी। इस बीच स्थानीय लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुला लिया था। आरोप था कि कार्यकर्ताओं ने छात्र और छात्रा पर आरोप लगाकर उनकी पिटाई कर दी थी। वहीं, छात्रा का दावा था कि वह सहपाठी से लैपटॉप लेने आई थी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस छात्रा को अपनी गाड़ी से थाने लेकर पहुंची थी। थाना पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP police misbehave with girl student and video viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की गाड़ी में हरकत
यूपी-100 की गाड़ी में छात्रा के साथ क्या हुआ था, इसकी पोल दो दिन बाद मंगलवार को खुल गई। 30 सेकेंड का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह छात्रा को जागृति विहार से मेडिकल थाने तक ले जाने के दौरान यूपी 100 पुलिस की चलती गाड़ी में बनाया गया, ऐसा माना जा रहा है। इस वीडियो के अनुसार गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी और होमगार्ड छात्रा से असभ्यता से बात कर रहे हैं। छात्रा ने सफाई देने की कोशिश की तो बगल में बैठी महिला पुलिसकर्मी द्वारा इस दौरान छात्रा की पिटाई की गई। एक पुलिसकर्मी ने छात्रा का नकाब उतारने का प्रयास किया। तभी गाड़ी रुकती है और महिला पुलिसकर्मी नकाब को उतार देती है।

विज्ञापन
UP police misbehave with girl student and video viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यह हुई कार्रवाई
यह वायरल वीडियो स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अलावा लखनऊ तक पहुंच गई। जिस पर एसएसपी अखिलेश कुमार ने गाड़ी में मौजूद रहे एचसीपी सलेख चंद, सिपाही नीटू और सिपाही प्रियंका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। सीओ सिविल लाइन की जांच रिपोर्ट आने पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, इस वीडियो के विरोध में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने मंगलवार शाम एसपी सिटी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए है। जांच भी बैठा दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed