मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के साथी पपीत बढ़ला के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और गिरिराज सिंह के साथ फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गैंगस्टर की कार्रवाई से पहले ही पुलिस ने बद्दो के साथियों की निगरानी भी बढ़ा दी है।
बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटे अफसर, बद्दो के साथियों में मची खलबली, वायरल हुए थे ये फोटो
मूंछ गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने सुशील मूंछ गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सहदेव पुत्र किरण सिंह निवासी गांव मथेड़ी सुशील मूंछ गैंग का सदस्य है। थाना रतनपुरी का टॉप-10 और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर हत्या, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग छह से अधिक मामले दर्ज हैं।
बाकी संपत्ति भी जल्द की जाएगी जब्त
पुलिस का दावा है कि बद्दो की पंजाबीपुरा में कोठी के अलावा बेरीपुरा और जगन्नाथ पुरी में भी संपति है। 2017 में रविंद्र गुर्जर हत्याकांड में सजा होने से पहले बद्दो ने इस संपति को 25 फीसदी पैसा लेकर लोगों को दी है। इसका रिकॉर्ड पुलिस ने निकाल लिया है। एडीजी जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि बद्दो की कोठी की कुर्की के बाद उसकी बाकी संपति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 ए के तहत जब्त की जाएगी।
मूंछ के साथ किए कई अपराध
बद्दो और मूंछ ने एक साथ मिलकर कई वारदातें अंजाम दी हैं। पुलिस ने इसका रिकॉर्ड खंगाल लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि बद्दो ने फरार होने से पहले मूंछ को जरूर बताया होगा। उसकी संपत्त्ति और फिलहाल उसकी फरारी को लेकर एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई मूंछ से पूछताछ करने की बात कह रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/