{"_id":"5ba8c31d867a557f195f46d5","slug":"up-man-committed-after-sexualy-assaulted-a-ten-year-old-girl-in-baghpat-crime-caught-on-cctv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सभासद के बेटे ने ही दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, दिल दहला देंगी सीसीटीवी की ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के बेटे ने ही दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, दिल दहला देंगी सीसीटीवी की ये तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 24 Sep 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
बच्ची को अपने साथ लेकर जाता आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में पुलिस ने खेकड़ा में हुई दस वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि बालिका की हत्या सभासद तारा देवी के 28 वर्षीय बेटे रजनीश ने की थी और भेद खुलता व पुलिस का शिकंजा बढ़ता देख उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दुष्कर्म और हत्या से पहले और बाद की घटना रिकार्ड है। कैमरे की फुटेज में वह बालिका को दुकान के अंदर ले जाते हुए और बाद में बोरे में बंद शव को कं धे पर लादकर ले जाता हुआ दिख रहा है।
बाजार से कॉपी लेने गई थी छात्रा
बच्ची को बोरे में बंद करके लेजाता आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा थाना क्षेत्र से 19 सितंबर को बाजार से 10 वर्षीय छात्रा गुम हो गई थी। उसके पिता ने खेकड़ा थाने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की छह टीमें छात्रा की तलाश में जुट गई थी। अगले दिन 20 सितंबर को शाम छह बजे के लगभग छात्रा का शव शाह गार्डन अर्वाचीन पब्लिक स्कूल खेकड़ा के पीछे सड़क किनारे प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 25-30 लोगों से पूछताछ की और कस्बे में लगे 10-12 जगह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर रजनीश पुत्र रामकुमार निवासी मोहम्मद रैदासपुरी कस्बा खेकड़ा का नाम प्रकाश में आया। रजनीश की मां तारा देवी वर्तमान में वार्ड नंबर एक से सभासद है। 21 सितंबर की देर रात में पुलिस ने रजनीश के घर, दुकान व गोदाम की तलाशी तो ली, लेकिन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोल खुलने के डर से कर ली आत्महत्या
गहन जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी रजनीश को 22 सितंबर की सुबह पूछताछ के लिए थाने पर आने को कहा गया, लेकिन रजनीश ने पोल खुलने के डर से रात्रि में अपने घर पर ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 22 सितंबर को पुलिस ने फांसी से उतारकर शव का पोस्टमार्टम कराया। 23 सितंबर को पुलिस ने फिर से मृतक रजनीश की दुकान व गोदाम की तलाशी ली। इसी दौरान दुकान में सीसीटीवी दिखाई दिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो घटना का अनावरण हुआ। फुटेज में रजनीश छात्रा को दुकान के अंदर ले जाता, हत्या के बाद शव बोरे में डालकर बाहर ले जाता और छिपाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना के खुलासे की जानकारी दे दी है। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे में कस्बावासियों ने पुलिस का बहुत सहयोग किया है।
विज्ञापन
बड़े भाई से पूछा था लोग क्या मांग कर रहे हैं
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 20 सितंबर को घटना के विरोध में कस्बावासियों ने कैंडल मार्च निकाला था। जिसमें मृतक आरोपी रजनीश का बड़ा भाई शामिल हुआ था। कैंडल मार्च से आने के बाद आरोपी ने भाई से पूछताछ था कि लोग क्या मांग कर रहे थे, तो बड़े भाई ने बताया गया कि लोग आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व फांसी देने की मांग कर रहे थे। इसके बाद उसने फांसी पर लगाकर आत्महत्या कर ली।