फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: लिव इन में रहने की जिद पर अड़ी दो सहेलियां, जमकर हुआ ड्रामा, देखिए तस्वीरें

Mon, 09 Nov 2020 01:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Nov 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Two girls insisted on living together and ruckus by family members in Baghpat of Uttar Pradesh
जमकर हंगामा हुआ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में समलैंगिक लिव इन रिलेशनशिप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक युवती के परिजन उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे, इस पर उनकी दूसरी युवती से खूब खींचातानी और मारपीट हुई। आगे देखिए तस्वीरें-

Two girls insisted on living together and ruckus by family members in Baghpat of Uttar Pradesh
जमकर हंगामा हुआ - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद भीड़ जमा हो गई और किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों युवतियों व परिजनों को थाने ले गई। जहां एक युवती को उसके परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर भेज दिया। दूसरी युवती ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।

Two girls insisted on living together and ruckus by family members in Baghpat of Uttar Pradesh
जमकर हंगामा हुआ - फोटो : अमर उजाला

थाने में छपरौली कस्बे की युवती ने बताया कि वह और मुजफ्फरनगर के एक गांव की रहने वाली सहेली एक साल से कस्बा छपरौली में लिव इन में रह रहे हैं। दोनों बालिग हैं। सहेली के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। वह उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। गत 29 सितंबर 2020 को दोनों ने एसपी बागपत को प्रार्थना पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। रविवार को दोनों किसी काम से बड़ौत आई हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two girls insisted on living together and ruckus by family members in Baghpat of Uttar Pradesh
जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

यहां सहेली के पिता और अन्य परिजनों ने उन्हें नगर की छपरौली चुंगी के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रोक लिया और सहेली को बाइक पर ले जाने लगे। इस दौरान बागपत निवासी युवती के साथ मारपीट भी हुई। इससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। 

विज्ञापन
Two girls insisted on living together and ruckus by family members in Baghpat of Uttar Pradesh
युवती का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

बागपत की युवती का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने उस पर सहेली के साथ गलत काम करने का आरोप लगाया और सहेली को उसके परिजनों के साथ भेज दिया। युवती ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उसे उसकी सहेली से नहीं मिलवाया गया, तो वह आत्महत्या कर लेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed