फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: दो भाइयों की मौत का मामला, हर तरफ मचा कोहराम, आठ माह में ही उजड़ गईं प्रेम विवाह की खुशियां, तस्वीरें

Mon, 26 Dec 2022 02:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Dec 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died in Meerut and Vikas and Kamini had a love marriage eight months ago
मेरठ में दो भाइयों की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala

विकास और कामिनी का प्रेम विवाह आठ माह पहले हुआ था। इन दिनों दंपती के बीच विवाद चल रहा था, लेकिन जैसे ही कामिनी को विकास की मौत का पता चला तो वह बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची। वह पति का चेहरा देखने के लिए बिलखती रही। वह पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने तक दरी बिछाकर परिजनों के साथ बैठी रही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद कामिनी को उनका चेहरा दिखाया।  



परिवार के लोगों ने बताया कि कामिनी के परिजनों ने रिश्तेदारों के माध्यम से कई बार समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं बन सकी। दो दिन पहले कामिनी के परिजन विकास के घर पहुंचे थे और समझौते की बात की थी। उस समय विकास के परिजनों ने सोमवार को समझौते की बात कही थी।

Two brothers died in Meerut and Vikas and Kamini had a love marriage eight months ago
दो भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला

दो भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में दो भाइयों मीरपाल और विकास की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अभी मौत का मामला उलझा हुआ है। अब तक की जांच में पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर पाई हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी सही कारण नहीं बता पा रहे हैं।

Two brothers died in Meerut and Vikas and Kamini had a love marriage eight months ago
दो भाइयों की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

वहीं, परिजनों ने जरूर जहरीली शराब से मौत के आरोप लगाए हैं, लेकिन पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ रही है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। सवाल यह है कि एक परिवार में दो भाइयों की जिंदगी खत्म होने के पीछे की असली वजह क्या है। फिलहाल विसरा जांच बची है, मगर उसकी रिपोर्ट आने में भी अक्सर लंबा समय लगता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two brothers died in Meerut and Vikas and Kamini had a love marriage eight months ago
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इस मामले में परिवार में 10 साल का दीपांकर ही ऐसा है, जिसने पुलिस के सामने शराब खरीदने का जिक्र किया है। शराब का ठेका भी पास में ही है। इसलिए शराब से मौत की आशंका अधिक जताई जा रही है। वहीं, एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट न होने के कारण अभी शराब की भूमिका पर कुछ कहना मुश्किल है। यह भी देखा जा रहा है कि दोनों भाइयों में कोई विवाद या मौत की अन्य कोई संभावित वजह तो नहीं है।

विज्ञापन
Two brothers died in Meerut and Vikas and Kamini had a love marriage eight months ago
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

जिला आबकारी अधिकारी आलोक सिंह का कहना है कि पूरी घटना के बारे में पुलिस से जानकारी की गई है। अभी तक जहरीली शराब की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहरीली शराब की पुष्टि नहीं हुई है। अपने स्तर पर भी जांच कर रहे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed