फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Day: पश्चिमी यूपी में धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस, तस्वीरों में देखें त्योहार का उल्लास

Sun, 25 Dec 2022 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Dec 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
Christmas Day: Christmas being celebrated with great pomp in western UP
क्रिसमस, सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ शहर के सभी चर्च में सोमवार अर्द्धरात्रि को बारह बजे यीशु के जन्म के गीत गूंज उठे। 34 चर्च में एक साथ एक ही समय पर आयोजन हुए। यीशु मसीह के जन्म पर प्रार्थना सभाएं हुई। फादर, रैव्ह. और ब्रदर्स ने यीशु के आगमन की शुभकामनाएं देते हुए संदेश सुनाया। चर्च की क्वायर्स द्वारा कैरल गाए गए। कैंडल जलाकर और केक काटकर यीशु मसीह के आगमन की खुशियां मनाई। इसी तरह बागपत, शामली, बिजनौर, सहारनपुर में भी क्रिसमस के मौके पर चर्च में विशेष प्रार्थनाओं का दौर जारी है। आगे तस्वीरों में देखें क्रिसमस का उल्लास।



मेरठ में  बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में शनिवार सुबह से ही क्रिसमस की तैयारियां आरंभ हो गई। रात्रि 11 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक क्रिसमस ईव की आराधना हुई। आराधना का संचालन फादर पारितोष नाएल ने किया। रीडर पीटर एम सिंह और जेरिल के सिंह ने बाइबल का पाठ पढ़ा। आराधना में शहर के सभी ईसाई समाज के लोग मौजूद रहे। फादर पारितोष नोएल ने बताया कि किस प्रकार हम क्रिसमस के नजदीक रहकर भी उसे ठीक प्रकार ग्रहण नहीं कर पाते हैं। सेंट जोंस चर्च में रविवार सुबह 11 बजे आराधना की जाएगी। रैव्ह. रिनवी नाएल ने बताया कि इस चर्च की स्थापना 203 वर्ष पूर्व हुई। 

Christmas Day: Christmas being celebrated with great pomp in western UP
क्रिसमस, सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला

मेरठ का यह चर्च सरधना चर्च से भी पुराना है। मिशन कंपाउंड स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च में कैंप फायर के साथ कार्यक्रम हुए। लालकुर्ती स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, साकेत स्थित सेंट लुक्स चर्च, कंकरखेड़ा स्थित सेंट पीटर्स चर्च, कंकरखेड़ा स्थित सेंट जेम्स चर्च, प्रभात नगर स्थित दुआ का घर, नंगलाबट्टू स्थित एबीसी चर्च, जागृति विहार स्थित देव सेवा चर्च ऑफ गॉड, सिविल लाइंस स्थित अनंत आशा प्रार्थना भगन और शास्त्रीनगर ईसाई चर्च में कार्यक्रम हुए।

Christmas Day: Christmas being celebrated with great pomp in western UP
चर्च - फोटो : अमर उजाला

सरधना के एतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में शनिवार की आधी रात प्रशु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल होने कई प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचे। चर्च में मेले जैसा माहौल रहा। माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन कर लोगों ने मत्था टेका। भक्तों ने कैंडिल जलाकर सुख समृद्धि की कामना की। एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
 
चर्च के साथ सेमिनरी व संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में प्रभु यीशु के जन्मदिन पर सुंदर चरणी सजाई गई। रात 12 बजते ही गोशाला में प्रभु यीशु का जन्म होते ही खुशियां मनाई गई। चर्च में कैरल्स का गान हुआ। फादर पाक्या नाथन व फादर ससिन बाबू ने विशेष प्रार्थना कराई। प्रार्थना के बाद एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु यीशु से सुख समृद्धि की कामना की। रविवार सुबह से ही विशेष प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Day: Christmas being celebrated with great pomp in western UP
क्रिसमस, सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला

फादर ससिन बाबू ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से विशेष प्रार्थना कराई गई। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज, एवं सेमिनरी में सजाई गई सुंदर चरणी को लोग देख सकेंगे। चर्च में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के जवान तैनात रहे। फादर ने बताया कि यीशु के जन्म की पहली खबर इस संसार के गरीबों को मिली थी। वे लोग सर्द रात में खुले आकाश के नीचे सोकर अपनी भेड़ों की रखवाली करते थे। मान्यता है कि स्वर्ग दूतों के एक दल ने चरवाहों को ये समाचार दिया था कि तुम्हारे लिए एक बालक ने जन्म लिया है। भविष्य में वह ही तुम्हारा मुक्तिदाता बनेगा।

रंगीन रोशनी से जगमगाया चर्च 
रोमन कैथोलिक चर्च को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सामने चरनी का निर्माण किया गया है। इसके पीछे गोशाला है, जहां पशुओं के साथ चरवाहे हैं। स्वर्ग दूत एंजेल की भी तस्वीर बनाई गई हैं। स्वर्ग दूतों के बीच में बाल रूप प्रभु यीशु मसीह की झांकी एक टोकरी में रखी है। 

विज्ञापन
Christmas Day: Christmas being celebrated with great pomp in western UP
चर्च - फोटो : अमर उजाला

मिशन कंपाउंड स्थित चर्च में की गई प्रार्थना
बिजनौर जिले में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। मिशन कंपाउंड स्थित चर्च में ईसा मसीह की प्रार्थना की गई। क्रिसमस के मौके पर लोगों में उत्साह नजर आया। प्रार्थना के बाद केक काटकर क्रिसमस का जश्न मनाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed